नेशनल डेस्क। बिहार में मतगणना जारी है। लगभग सभी सीटों पर 8 से 10 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। अगले कुछ घंटे में तस्वीर बिल्कुल साफ हो जाएगी। मौजूदा स्थिति में NDA भारी बढ़त के साथ दिखाई दे रही है।
गठबंधन 209 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी 96, जेडीयू 84, एलजेपी 20, हम 5, राष्ट्रीय लोक मोर्चा 4 सीटों पर आगे चल रही है।
एनडीए का प्रदर्शन इतना जबरदस्त रहा है कि वो नीतीश के बिना भी बहुमत का आंकड़ा पार कर रहा है।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 122 है। और एनडीए की 209 सीटों में से जेडीयू की 84 सीटें निकाल दें तो ये125 हो रहा है।
वहीं राघोपुर विधानसभा 13 राउंड की गिनती के पीछे चल रहे है।तेजस्वी प्रसाद यादव राजद को 47300 अभी तक मिले है। वहीं भाजपा के सतीश कुमार 51708 वोट मिले है।




