नेशनल डेस्क। बिहार में मतगणना जारी है। अगले कुछ घंटे में तस्वीर बिल्कुल साफ हो जाएगी। मौजूदा स्थिति में NDA भारी बढ़त के साथ दिखाई दे रही है।
वहीं राघोपुर विधानसभा तेजस्वी प्रसाद यादव की जीत की खबर सामने आई है। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नही हुई है।
एनडीए गठबंधन 203 सीटों पर आगे चल रहा है। बीजेपी 92, जेडीयू 83, एलजेपी 19, हम 5, राष्ट्रीय लोक मोर्चा 4 सीटों पर दबदबा बांका कर रखी है।
इसमें बीजेपी ने 20 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जेडीयू को 11 सीटों पर जीत हासिल हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), आरजेडी 4 सीट, AIMIM 2 और HAM 1 पर जीत हासिल की है।




