Bijapur Big Breaking : नक्सलियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। छह लाख के ईनामी नक्सली दंपति समेत 12 नक्सलियों ने नक्सल पंथ से तौबा करते हुए पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इसके साथ ही इस वर्ष सरेंडर करने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़कर 123 हो गई है। वहीं, 273 नक्सलियों को इस वर्ष अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत बीजापुर पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता मिली है।
Read Also : 3 भालुओं ने महिला को नोंचा, हालत नाजुक
Bijapur Big Breaking : भैरमगढ़, गंगालुर व नेशनल पार्क एरिया कमेटी के विभिन्न घटनाओं में शामिल रहे 12 नक्सलियों ने शासन की पुनर्वास व आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर तथा भेदभाव व प्रताड़ना से तंग आकर नक्सल पंथ से तौबा करते हुए सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी व बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव सहित सीआरपीएफ व पुलिस के आला अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
Read Also : साय मंत्रिमंडल विस्तार में देरी पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा – विधानसभा में संसदीय कार्यमंत्री का होना जरूरी, दोनों मंत्री पद भरा जाए
Chhattisgarh News : इसके साथ ही इस वर्ष आत्मसमर्पण करने वाले 123 नक्सली शामिल हो गए हैं। वहीं, विभिन्न घटनाओं में शामिल 273 नक्सलियों को इस वर्ष अबतक गिरफ्तार किया जा चुका है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में छह लाख के ईनामी नक्सली दंपति भी शामिल हैं।




