- चावल: 50 बोरियां, प्रत्येक में 50 किलोग्राम
- चना: 20 बोरियां, प्रत्येक में 50 किलोग्राम
- महुआ: 100 बोरियां, प्रत्येक में 40 किलोग्राम
- टोरा: 50 बोरियां, प्रत्येक में 40 किलोग्राम
Bijapur Big News : बरामद सामग्री को वाहन चालक कृष्णा अनमुल निवासी केसईगुड़ा थाना मद्देड के कब्जे से जब्त किया गया। पूछताछ पर वाहन चालक ने बताया कि उक्त सामग्री को चेरला ले जाना था और वाहन शशिकला ट्रेडर्स, आवापल्ली का है।
मौके पर उपरोक्त सामग्री के परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज न मिलने से थाना प्रभारी पामेड़ द्वारा धारा 106 भारतीय नागरीक सुरक्षा संहिता (BNNS) के तहत वैधानिक कार्यवाही कर विस्तृत जांच की जा रही है। पृथक से धारा 106 BNNS के तहत इश्तगासा तैयार कर जप्त किया गया है ।जाँच पश्चात आगे की कार्यवाही की जायेगी ।




