Bijapur Latest Big News : डीआरजी एवं थाना गंगालूर की संयुक्त कार्यवाही में गंगालूर थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान डीआरजी एवं थाना गंगालूर की कार्यवाही में 5 माओवादियों को पकड़ा गया । थाना गंगालूर से डीआरजी, थाना का बल माओवादी विरोधी अभियान पर मेटापाल, पुसनार की ओर निकली थी । अभियान के दौरान मेंटापाल के जंगलों से 05 माओवादियों को भागते हुऐ घेराबंदी कर पकड़ा ।
Read Also : Jashpur News: आपस में भिड़े दो अलग-अलग स्कूलों के छात्र, जमकर चले लात-घूंसे
पकड़े गये माओवादी थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 5 मार्च 2022 को पुसनार एवं टेकामेटा के जंगल में पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल थे । पकड़े गये माओवादी में आरपीसी पुसनार अंतर्गत जनताना सरकार अध्यक्ष 01 लाख के ईनामी साई मंगू ऊर्फ मंगू कुंजाम के विरूद्ध थाना गंगालूर में 12 स्थाई वारंट लंबित है। जो हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, अपहरण आदि की घटनाओं में शामिल था ।
Read Also : CG Murder Case: गला रेत कर की युवक की हत्या फिर तालाब किनारे फेका शव, जांच में जुटी पुलिस
पकड़े गए आरोपी क्रमश:
1. साई मंगू ऊर्फ मंगू कुंजाम ऊर्फ साय मंगू कुजाम पिता सोमलू ऊर्फ कड़ती ऊर्फ आयतु ऊर्फ सुकलू पोटाम उर्फ साई कड़ती उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी मेटापाल थाना गंगालूर, जनताना सरकार अध्यक्ष, आरपीसी पुसनार, ईनाम- 01.00 लाख
2. महेश कुरसम ऊर्फ मनकू पिता सुक्कू कुरसम उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी सावनार पटेलपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, कटेकल्याण एरिया कमेटी छात्रसंघ अध्यक्ष, वर्ष 2007 से सक्रिय
3. लालू पोटाम ऊर्फ श्यामलाल पिता आयतु पोटाम उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी मेटापाल थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पुसनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून कमांडर, वर्ष 2005 से सक्रिय
4. फुल्ली पूनेम ऊर्फ सेप्पी पिता बुधराम उम्र 29 वर्ष जाति मुरिया निवासी मेटापाल थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पुसनार आरपीसी सेक्शन मिलिशिया प्लाटून कमांडर, वर्ष 2002 से सक्रिय
5.धन्नु पूनेम ऊर्फ बुईया पिता मंगू पूनेम उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी मेटापाल नयापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, मेटापाल भूमकाल मिलिशिया सदस्य, वर्ष 1998 से सक्रिय
पकड़े गये माओवादी के विरूद्ध थाना गंगालूर में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।




