आशीष पदमवार
Bijapur Latest News: बीजापुर में एरिया डॉमिनेशन पर निकली सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ने नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई आईईडी को बरामद कर बम निरोधक दस्ता ने उसे निष्क्रिय कर दिया है।
Read Also- छत्तीसगढ़ की कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत हुई तेज, भाजपा बोली- हर अपराध के पीछे कांग्रेस का हाथ
Bijapur Latest News: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डीआरजी बीजापुर, कोबरा 202 व बीडीएस की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन व डी माइनिंग के लिए सावनार से कोरचोली की ओर निकली थी। डी माइनिंग के दौरान बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा 5 किलो का 1 आईईडी बरामद किया गया।
Read Also- एसबीआई कियोस्क ग्राहक सेवा केंद्र में हमलावरों ने गोलीबारी, संचालक गंभीर रूप से घायल, बुजुर्ग महिला की मौत
Bijapur Latest News: पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने यह आईईडी सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया रखा था। जिसे बीडीएस की टीम ने बरामद कर निष्क्रिय कर दिया। बताया गया है कि नक्सलियों ने प्रेशर स्विच सिस्टम से इसे लगाया था। सूरक्षाबल के जवानों की सतर्कता व सूझबूझ से आईईडी बरामद कर उसे मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया।




