Bijapur Municipality Election Result: आशीष पदमवार। बीजापुर में हाल ही में हुए नगर पालिका चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। भाजपा की गीता सोम पुजारी ने अध्यक्ष पद के लिए 1376 मतों से विजय प्राप्त की। इस चुनाव में भाजपा ने 15 वार्डों में से 13 वार्डों में अपनी जीत का परचम लहराया, जबकि कांग्रेस केवल 2 वार्डों में ही सफलता हासिल कर सकी।
भाजपा द्वारा जीते गए वार्डों की सूची इस प्रकार है:
- वार्ड नंबर 01: अरविंद पुजारी
- वार्ड नंबर 02: यशोदा पैंकरा
- वार्ड नंबर 03: हितेश साहनी
- वार्ड नंबर 05: राधा लकड़ा
- वार्ड नंबर 06: संगति चलकी
- वार्ड नंबर 07: मुन्ना ताती
- वार्ड नंबर 08: बसंती लिंगम
- वार्ड नंबर 09: पप्पू चौहान
- वार्ड नंबर 11: संजय गुप्ता
- वार्ड नंबर 12: विक्रम दुदी
- वार्ड नंबर 13: मुकेश राठी
- वार्ड नंबर 14: सत्यवती पुजारी
- वार्ड नंबर 15: पुरुषोत्तम भंडारी
कांग्रेस ने केवल निम्नलिखित 2 वार्डों में जीत हासिल की:
- वार्ड नंबर 04: बेनूर रावतिया
- वार्ड नंबर 10: बबीता झाड़ी




