बिलासपुर। हाईकोर्ट ने वन विभाग के पीसीसीएफ वी श्रीनिवास राव की अपैक्स स्केल पद पर नियुक्ति को चुनौती देते हुए दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया है।
याचिकाकर्ता सुधीर अग्रवाल, जो 1988 बैच के आईएफएस अफसर हैं, ने यह तर्क दिया था कि श्रीनिवास राव 1990 बैच के अधिकारी होने के बावजूद वरिष्ठता के आधार पर इस पद के अधिक पात्र थे।
इस जिले में आरक्षक और प्रधान आरक्षकों का तबादला, देखिए लिस्ट
उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि राव को नियुक्ति के लिए निर्धारित एक वर्ष की न्यूनतम सेवा अवधि पूरी किए बिना ही प्रमोट कर दिया गया, जो नियमों के खिलाफ है। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद याचिका को खारिज कर दिया और अपना फैसला सुरक्षित रखा, जो अब जारी किया गया है।




