Bilaspur Latest News: बिलासपुर में SECL के ठेका श्रमिकों ने एक सूत्रीय मांग को लेकर चार घंटे तक मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि हर बार SECL प्रबंधन बोनस देने का दावा करता रहा है। लेकिन, ठेका श्रमिकों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है।
Read Also- Coal & Custom Milling Scam: नार्को टेस्ट के विषय में कोर्ट का आदेश, कोयला और कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपियों का नहीं होगा नार्को टेस्ट..
Bilaspur Latest News: अरअसल, SECL प्रबंधन की ओर से खदानों में ठेका श्रमिकों से काम लिया जा रहा है। इसके तहत आठ परियोजना कुसमुंडा, दीपका, गेवरा, मानिकपुर, छाल, बुड़बुड़ सहित अन्य परियोजना शामिल हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले लंबे समय से उन्हें बोनस देने का दावा किया जा रहा है। लेकिन, तय प्रावधान के अनुसार उन्हें बोनस नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारी अपने वेतन के 8.33% बोनस की मांग कर रहे हैं।
Read Also- सरगुजा-बिलासपुर संभाग में 2 दिन बारिश की संभावना, 29-30 अक्टूबर को रायपुर सहित 15 जिलों के लिए यलो अलर्ट…
दीपावली नजदीक बोनस के लिए पहल नहीं
Bilaspur Latest News: कर्मचारियों ने बोनस की मांग को लेकर शनिवार की सुबह SECL मुख्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान अलग-अलग परियोजना में काम करने वाले श्रमिक काम बंद कर मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए SECL प्रबंधन पर मनमानी करने के आरोप लगाए। उनकी एक मात्र एक सूत्रीय बोनस की मांग है, जिसे पूरा नहीं किया जा रहा है।
Read Also- बाबा सिद्दीकी की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई का ही हाथ, कोर्ट ने क्राइम ब्रांच को दिया यह निर्देश..
प्रबंधन ने दिवाली के पहले बोनस देने का आश्वासन
करीब चार घंटे के प्रदर्शन के बाद SECL प्रबंधन और ठेका कामगारों के साथ मीटिंग हुई। चर्चा में अफसरों ने उन्हें बताया कि बोनस के लिए पहल की गई है। इसके लिए संबंधित परियोजनाओं को पत्र लिखा गया है। लेकिन, समन्वय के अभाव में कर्मचारियों को प्रदर्शन करना पड़ा। प्रबंधन ने ठेका कामगारों को स्पष्ट रूप से आश्वासन दिया कि दिवाली के पहले उन्हें बोनस दिया जाएगा। सभी कोल एरिया के कार्यालय को बोनस देने के लिए पत्र भी लिखा गया है, जिसकी प्रति कर्मचारियों को उपलब्ध कराई गई है।




