Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पीएम आवास योजना में नाम आने के बावजूद हितग्राहियों को मिल रही परेशानियां, पहली किस्त के लिए जनपद व ग्राम पंचायतों के चक्कर काटने को मजबूर

    पीएम आवास योजना में नाम आने के बावजूद हितग्राहियों को मिल रही परेशानियां, पहली किस्त के लिए जनपद व ग्राम पंचायतों के चक्कर काटने को मजबूर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 20, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Bilaspur News Update
    Bilaspur News Update

    Bilaspur News Update:  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत होने के बावजूद कई हितग्राही अब भी पहली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इन लाभार्थियों को जनपद और ग्राम पंचायतों के चक्कर काटने के बावजूद कोई समाधान नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। मस्तूरी जनपद पंचायत में पीएम आवास योजना की पहली किस्त पाने के लिए महिलाओं और पुरुषों की परेशानियां बढ़ गई हैं। खासकर महिलाएं, बुजुर्ग और विकलांग हितग्राही इस प्रक्रिया में अधिक परेशान हो रहे हैं। मस्तूरी क्षेत्र की 84 वर्षीय कमला बाई तिवारी ने बताया कि उन्हें पीएम आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत तो हो गया है, लेकिन अब तक उनके खाते में कोई राशि नहीं आई है।

    Read Also-  गांजा तस्करों से हाथ मिलाकर इस GRP आरक्षक ने बनाए करोड़ों रूपये, एक्सपेंसिव बाइक और कार के कलेक्शन देख उड़ गए सभी होश

    Bilaspur News Update:   कमला बाई का बेटा धमेंद्र तिवारी अपनी मां को गोद में उठाकर जनपद पंचायत पहुंचा, लेकिन वहां उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। कमला बाई और उनके बेटे ने कई बार ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत के अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्या बताई, लेकिन अधिकारी उन्हें ‘कल आना’, ‘परसो आना’ कहकर लौटा देते हैं। ग्राम पंचायत के स्तर पर भी समस्या हल नहीं हो रही है। ग्राम सहायिका ने उन्हें कहा कि ‘जनपद पंचायत से लिखवा कर लाओ, तभी पैसे मिलेंगे’, लेकिन फिर भी किसी भी स्तर पर कोई मदद नहीं मिल रही है।

    Read Also-  नक्सलियों ने बस्तर में सुरक्षाबलों और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ बैनर-पर्चे लगाए

    यह केवल कमला बाई की स्थिति नहीं है, बल्कि ऐसे कई अन्य हितग्राही हैं जो पीएम आवास योजना के तहत अपनी पहली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को ग्राम दर्राभाठा से 15 किलोमीटर साइकिल चलाकर जोगी राम और ग्राम बूढ़ीखार से रामकुमार सहित अन्य हितग्राही जनपद पंचायत मस्तूरी पहुंचे, लेकिन उन्हें भी कोई समाधान नहीं मिला। ये सभी लोग लंबे समय से अपनी अधूरी मकानों की किस्त के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।

    Read Also-  रायपुर में Back to Back तीन हत्याएं: दोस्त ने घर में पैसे भेजने की दी सलाह तो मजदूर ने की हत्या  

    Bilaspur News Update:   हितग्राहियों ने बताया कि अधिकारी और कर्मचारी कभी कार्यालय में नहीं होते, कभी अनुपस्थित रहते हैं, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। एक ओर समस्या यह है कि कामकाज पूरी तरह से कंप्यूटर ऑपरेटर और दलालों के भरोसे चल रहा है, जिसके कारण अधिकारियों की लापरवाही और कर्मचारियों की उदासीनता के चलते हितग्राहियों को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।

    Read Also-  सरकंडा टीआई और नायब तहसीलदार के बीच तनाव ने बढ़ाई पुलिस और प्रशासन की परेशानी, मंत्री ने दिया निष्पक्ष जांच और दोषी पर कार्यवाही के निर्देश

    अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश हितग्राहियों की परेशानियों का कारण उनका खाता नंबर आधार से लिंक न होना है। इसके अलावा कुछ हितग्राहियों की केवाईसी अपडेट न होने के कारण उनके खातों में राशि ट्रांसफर नहीं हो पा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इन सभी मामलों का समाधान किया जाएगा और जल्द ही केवाईसी अपडेट कर इन हितग्राहियों को पहली किस्त जारी करने के आदेश दिए जाएंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur bilaspur latest news bilaspur news bilaspur news cg bilaspur news chhattisgarh bilaspur news today bilaspur police
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.