Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सरकंडा टीआई और नायब तहसीलदार के बीच तनाव ने बढ़ाई पुलिस और प्रशासन की परेशानी, मंत्री ने दिया निष्पक्ष जांच और दोषी पर कार्यवाही के निर्देश

    सरकंडा टीआई और नायब तहसीलदार के बीच तनाव ने बढ़ाई पुलिस और प्रशासन की परेशानी, मंत्री ने दिया निष्पक्ष जांच और दोषी पर कार्यवाही के निर्देश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 20, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Bilaspur Latest News
    Bilaspur Latest News

    Bilaspur Latest News: बिलासपुर के सरकंडा थानेदार और उनके स्टाफ पर बस्तर में पदस्थ एक नायब तहसीलदार ने गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि थानेदार और उनके स्टाफ ने तहसीलदार और उनके परिवार वालों से गाली-गलौज, मारपीट, पुलिसिया रौब दिखाते हुए झूठे मामले दर्ज समेत कलेक्टर की बात नहीं सुनने का आरोप लगाया है।

    जी हां! इस घटना का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें थानेदार और नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा के बीच बताई जा रही है। वायरल ऑडियो में सरकंडा टीआई का पुलिसिया रौब आप बखूबी सुन सकते हैं। इस मामले में छग कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के पदाधिकारियों ने अपर आयुक्त बिलासपुर संभाग और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा है।

    Read Also-  बलौदाबाजार आगजनी और तोड़फोड़ कांड: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारी दिलीप मिरी गिरफ्तार

    Bilaspur Latest News:  संघ ने दोषी पुलिस अधिकारी व आरक्षकों के खिलाफ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी स्तर मामले में जांच करवाने की मांग की है। संघ की तरफ से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है, कि नायब तहसीलदार व कार्यपालिक दंडाधिकारी पुष्पराज मिश्रा के साथ सरकंडा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग व उनके अधीनस्थ आरक्षकों ने अमर्यादित व्यवहार किया है। पुष्पराज मिश्रा एक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के तौर पर बस्तर जिले के करपावंड तहसील में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा संघ बिलासपुर इकाई ने भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संघ की तरफ से थाना प्रभारी सरकंडा व उनके अधीनस्थ कर्मचारियों का निलंबन, दर्ज की गई एफआईआर को निरस्त करने, मामले की दंडाधिकारी जांच और तीन दिन के अंदर पूरे मामले की जांच करना शामिल है।

    इधर, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बस्तर के करपावंड में पदस्थ नायब तहसीलदार और उसके भाई के साथ सरकंडा बिलासपुर में पुलिस द्वारा की गई मारपीट और झूठे प्रकरण में फ़साने की धमकी को गंभीरता से लिया है। राजस्व मंत्री ने इस घटना के संबंध में बिलासपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से जानकारी ली। मंत्री वर्मा ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को मामले की निष्पक्षता से जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

    Read Also-  रायपुर डबल मर्डर केस में पुलिस ने 8 आरोपियों को लिया हिरासत में, जाने कैसे मामूली विवाद बनी दोहरे मौत की वजह..

    ये है पूरी घटना
    Bilaspur Latest News:  पुष्पराज मिश्रा ने बताया कि 16 नवंबर की रात करीब 2:10 बजे वे अपने पिता और भाई के साथ स्टेशन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान डीएलएस कॉलेज के पास पुलिस ने उनकी बाइक रोकी और गाली-गलौज करते हुए उन्हें थाने ले जाया। थाने में उनके भाई पुष्पेंद्र मिश्रा के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की घटना भी घटी। नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा को भी थाने में ले जाया गया।

    एफआईआर में आरोप
    इस घटना के बाद थाना प्रभारी ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें प्रभारी तहसीलदार और उनके इंजीनियर भाई पर पुलिसकर्मियों को धमकाने का आरोप लगाया गया। पुलिस का कहना था कि घटना के समय दोनों भाई नशे में थे और उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की, साथ ही मुलाहजा कराने के दौरान हंगामा किया था।

    Read Also-  कोरबा कलेक्टर का बड़ा फैसला : 25 गांवों की जमीन पर बटांकन और खरीदी बिक्री पर लगाई रोक, दलालों के मंसूबे हुए ध्वस्त

    कलेक्टर से मुलाकात
    इस घटना के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने थाना प्रभारी से बात की, लेकिन उन्हें इस मामले को नजरअंदाज कर दिया गया। बाद में, एसपी के हस्तक्षेप के बाद दोनों भाई को छोड़ दिया गया और उनके खिलाफ झूठे आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई। अब, पुष्पराज मिश्रा और उनके भाई पुष्पेंद्र मिश्रा ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि इस मामले में उचित कार्रवाई की जा सके।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bilaspur bilaspur latest news bilaspur news bilaspur news cg bilaspur news chhattisgarh bilaspur news today bilaspur police
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.