Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत

    July 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 4 नए मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को मंजूरी

    July 29, 2026

    स्पान संवर्धन योजना से ग्रामीणों को नया रोजगार, बस्तर की महिला ने हासिल की सफलता

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत
    • छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 4 नए मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को मंजूरी
    • स्पान संवर्धन योजना से ग्रामीणों को नया रोजगार, बस्तर की महिला ने हासिल की सफलता
    • गुरु चुनने में न करें जल्दबाजी, योग्य गुरु न मिले तो शिव को मानें गुरु: पंडित प्रदीप मिश्रा
    • भारी बारिश के बीच सीएम साय का बड़ा निर्देश, बाढ़ प्रभावितों तक तुरंत पहुंचे मदद
    • किसान आंदोलन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बयान, बोले- जनता और किसानों दोनों के हितों का रखेंगे ध्यान
    • दिल्ली बैठक से पहले अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- पार्टी ने खो दी प्रासंगिकता
    • 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ 31 जुलाई को लॉन्च होगा OnePlus N6x
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Raipur Double Murder Latest Update : रायपुर डबल मर्डर केस में पुलिस ने 8 आरोपियों को लिया हिरासत में, जाने कैसे मामूली विवाद बनी दोहरे मौत की वजह..

    Raipur Double Murder Latest Update : रायपुर डबल मर्डर केस में पुलिस ने 8 आरोपियों को लिया हिरासत में, जाने कैसे मामूली विवाद बनी दोहरे मौत की वजह..

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 20, 2024Updated:November 20, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    Raipur Double Murder Case Latest Update  : रायपुर के विधानसभा थाना इलाके के आमासिवनी इलाके सोमवार रात हुए दोहरा हत्याकांड मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रोहित की हत्या के आरोप में नरेंद्र, सूरज साहू उर्फ सोनू, केशव क्षत्री और प्रवीण गेंदले को गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर, हरीश की हत्या के मामले में सड्ढू के सहदेव सोनी, उसके भाई सोमनाथ सोनी, दीपक सोनी और रोशन तांडी को गिरफ्तार किया गया है।

    सोमवार की रात करीब 8 बजे भट्ठी परिसर में सड्ढू निवासी रोहित सागर उर्फ हनी की आमासिवनी के नरेंद्र उर्फ सोनू साहू और उसके साथियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दिया था। इसका बदला लेने कुछ घंटों बाद ही रोहित के साथियों ने सोनू के दोस्त हरीश साहू की हत्या कर दी। इसके बाद करीब आधा दर्जन थाना प्रभारियों को अलग अलग टीम बनाकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की और हत्या के दूसरे दिन मामले में दोनों गुटों से 8 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

    Read Also : कोरबा कलेक्टर का बड़ा फैसला : 25 गांवों की जमीन पर बटांकन और खरीदी बिक्री पर लगाई रोक, दलालों के मंसूबे हुए ध्वस्त

    ऐसे हुई घटना

    आमासिवनी देसी शराब भट्ठी के अहाता में खालबाड़ा निवासी रोहित सागर उर्फ हनी अपने दोस्त सहदेव सोनी व अन्य के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे आमासिवनी निवासी नरेंद्र उर्फ सोनू साहू भी अपने दोस्तों के साथ शराब पीने पहुंचा। शाम करीब 4 बजे रोहित का नरेंद्र से झगड़ा हो गया। रोहित और उसके साथियों ने नरेंद्र से मारपीट की। इससे नाराज नरेंद्र अपने घर चला गया। शाम करीब 7.30 बजे नरेंद्र अपने साथियों के साथ फिर अहाता पहुंचा। वहां रोहित, मोहित, सहदेव और अन्य लोग थे। उन सभी पर नरेंद्र और उसके साथियों ने चाकू-डंडे से हमला कर दिया गया।

    Read Also : रायपुर नगर निगम कर्मचारियों ने बनाई नई कार्यकारी समिति: प्रमोद जाधव बने अध्यक्ष, हर जोन में नियुक्त हुए प्रभारी, कर्मचारियों की मांगों को लेकर जल्द महापौर से करेंगे मुलाकात

    रोहित पर चाकू से कई वार किए गए। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद नरेंद्र और उसके साथी भाग निकले। घायल रोहित को अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहित गंभीर रूप से घायल है। इसका बदला लेने के लिए सहदेव अपने साथियों के साथ ई-रिक्शा में आमासिवनी पहुंचे। वहां हरीश को मिल गया। आरोपियों ने उसकी को पकड़ लिया और ई-रिक्शा से सड्ढू के खालबाड़ा ले गए। वहां एक कमरे में हाथ-पैर बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। उसे चाकू भी मारा गया। इससे उसकी मौत हो गई।

    शराब दुकान हटाने की मांग, धरना-प्रदर्शन

    मंगलवार को हरीश के परिजनों और आमासिवनी के ग्रामीणों ने मेन रोड पर प्रदर्शन किया। वे शराब दुकान और विधानसभा थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग कर रहे थे। देर शाम तक मोहल्ले वालों का प्रदर्शन चलता रहा। इसके एसडीएम सहित पुलिस अफसरों के समझाने और कलेक्टर-एसएसपी के साथ बैठकर करने का आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    big breaking big news khas aaj ki khabar khas aaj ki news raipur Raipur Double Murder Case Latest Update raipur news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मुख्यमंत्री साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 4 नए मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को मंजूरी

    स्पान संवर्धन योजना से ग्रामीणों को नया रोजगार, बस्तर की महिला ने हासिल की सफलता

    भारी बारिश के बीच सीएम साय का बड़ा निर्देश, बाढ़ प्रभावितों तक तुरंत पहुंचे मदद

    दिल्ली बैठक से पहले अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- पार्टी ने खो दी प्रासंगिकता

    मेरिट लिस्ट में नाम आने से नियुक्ति का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट का अहम फैसला

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.