बिलासपुर। बिलासपुर रेल मंडल की होनहार महिला बॉक्सर सना माचू का चयन आगामी विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में किया गया है। सना वर्तमान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन के बिलासपुर रेल मंडल में सीसीटीसी के पद पर कार्यरत हैं।
Read Also- छत्तीसगढ़ के इस जिले में सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, कोई जनहानि नहीं
सना माचू अब इंग्लैंड के लिवरपूल में 4 से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाली विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके इस चयन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सना की यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।
Read Also- आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान कलावा काटने का मामला गरमाया, प्रशासन ने बनाई जांच समिति
मुख्यमंत्री ने कहा, यह सफलता छत्तीसगढ़ की बेटियों की प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास का प्रतीक है। मुझे पूरा विश्वास है कि सना माचू अपने दमदार प्रदर्शन से भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करेंगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगी।




