Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान कलावा काटने का मामला गरमाया, प्रशासन ने बनाई जांच समिति

    आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान कलावा काटने का मामला गरमाया, प्रशासन ने बनाई जांच समिति

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 31, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान कलावा काटने का मामला गरमाया

    सूरजपुर। जिले में आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान एक धार्मिक आस्था से जुड़े विवाद ने तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि परीक्षा केंद्र पर हिंदू परीक्षार्थियों के हाथों में बंधे कलावे (मौली) को जबरन काटकर जूते-चप्पलों के पास फेंक दिया गया, जिससे परीक्षार्थियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    यह घटना 27 जून को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजपुर में हुई, जहां आबकारी विभाग की ओर से आरक्षक पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। अमन यादव नामक परीक्षार्थी सहित कई अन्य युवाओं ने शिकायत की कि परीक्षा केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने कलावा काटकर उसे अपमानजनक तरीके से जूतों के पास फेंका, जिसे सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति का अपमान बताया गया।

    Read Also-  ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी मामले में फरार तोमर बंधुओं को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई पर लगी रोक

    शिकायतकर्ताओं ने इस मामले में परीक्षा केंद्र की केन्द्राध्यक्ष अन्नु दुबे, और पुलिस कर्मी घनश्याम सिंह व रामेश्वर देवांगन पर सीधे तौर पर आरोप लगाए हैं और इनके तत्काल निलंबन की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं की गई, तो विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल समेत अन्य संगठन चरणबद्ध आंदोलन की राह पर उतरेंगे।

    मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन ने तत्काल प्रभाव से एक चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति में सूरजपुर एसडीएम को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि परीक्षा के नोडल अधिकारी (डिप्टी कलेक्टर सूरजपुर), थाना प्रभारी कोतवाली सूरजपुर और शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय के प्राचार्य समन्वयक को सदस्य नियुक्त किया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg surajpur news Surajpur news surajpur news cg surajpur news latest surajpur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    जशपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 6 की मौत, 9 गंभीर घायल

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    किराए के मकान में मिला 24 किलो गांजा, दो पुलिसकर्मी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    गर्लफ्रेंड के साथ फॉरेस्ट गार्ड को नर्सरी में युवकों ने पकड़ा, डंडे-बेल्ट से की जमकर पिटाई

    अवैध खनन पर छापा, फिर विवाद… SDM और तहसीलदार पर पिटाई और हत्या का आरोप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.