रायपुर। छत्तीसगढ़ के 3 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हरा दिया है। वहीं जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को हराया।
नगरीय निकाय रिजल्ट…प्रदेश के 3 निगम में बीजेपी का कब्जा, राजनांदगांव में कांग्रेस का सफाया…अंबिकापुर में मंजूषा भगत को मिली बंपर जीत
अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हराया। चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। वहीं 6 निगम में बीजेपी लीड कर रही है।
Chhattisgarh Nikay Chunav Results: रायपुर में भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे 27298 वोट से आगे, रायगढ़ में जीववर्धन चौहान ने 25 हजार वोट की बनाई बढ़त
रायपुर निगम के लिए वोटों की गिनती जारी
रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। बीजेपी प्रत्याशी मीनल चौबे को अब तक करीब 1 लाख 50 हजार वोट पड़ चुके हैं। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे से वे 86 हजार से ज्यादा वोट से आगे चल रही हैं।




