Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्य सचिव विकासशील ने की जलग्रहण कार्यक्रमों की समीक्षा, गांवों में बढ़ेंगी आजीविका गतिविधियां

    September 11, 2026

    नवा रायपुर की बढ़ती राष्ट्रीय पहचान और निवेशकों के विश्वास का प्रमाण है नई परियोजना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 11, 2026

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई पद की शपथ

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्य सचिव विकासशील ने की जलग्रहण कार्यक्रमों की समीक्षा, गांवों में बढ़ेंगी आजीविका गतिविधियां
    • नवा रायपुर की बढ़ती राष्ट्रीय पहचान और निवेशकों के विश्वास का प्रमाण है नई परियोजना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई पद की शपथ
    • नवरात्रि में बच्ची से दरिंदगी, फिर हत्या; कोर्ट ने आरोपी चाचा को सुनाई फांसी की सजा
    • ITMS को लेकर CS विकासशील की अहम बैठक संपन्न
    • नीम करौली बाबा का जीवन मानव सेवा, प्रेम और भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने ‘सेवा संकल्प अभियान’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बीजेपी कल करेगी विधानसभा का घेराव, 75% से अधिक हितग्राही करेंगे आवाज को बुलंद

    बीजेपी कल करेगी विधानसभा का घेराव, 75% से अधिक हितग्राही करेंगे आवाज को बुलंद

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMarch 14, 2023Updated:March 14, 2023 राजनीति No Comments4 Mins Read

    रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा ” मोर आवास मोर अधिकार विषय को लेकर पिछले 2 महीने से हम लगातार गांव गांव गए , कांग्रेस विधायकों के निवास का घेराव किया, एसडीएम कार्यालय के घेराव किया. व्यापक रूप से प्रदेश के 16 लाख परिवार जो प्रधानमंत्री आवास से वंचित हुए हैं भूपेश सरकार के कारण , इसी तरह से चार लाख से ज्यादा परिवार शहर के होंगे। जिन्हें प्रधानमंत्री आवास से वंचित होना पड़ा है. वह परिवार जो प्रधानमंत्री आवास से वंचित हुए हैं. अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए राज्य विधानसभा का कल घेराव करेंगे.  एक लाख से अधिक की संख्या में विधानसभा घेराव का आंदोलन होगा. इस घेराव में 75% से अधिक हितग्राही होंगे जो अपनी आवाज को बुलंद करेंगे. 

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा ” प्रारंभ  में भूपेश बघेल की सरकार ने कहा इसमें प्रधानमंत्री शब्द लिखा है इसलिए हम इस योजना को नहीं देंगे और अब नई नई प्रकार की बात वह कर रहे हैं। सर्वे कराने की बात कर रहे हैं सर्वे बहुत पहले से हो कर रखा है 2011 की सर्वे सूची है , 2016 में फिर सर्वे हुआ फिर एक सूची बनी। फिर भी लोगों के बीच भ्रम पैदा करने के लिए नए सर्वे की बात वह कर रहे हैं. वास्तविकता यह है भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी की सरकार की नियत हई नहीं है लोगों को आवास देने का. कांग्रेस अपने मंत्री के पत्र को झुठला सकते हैं क्या , स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा देते समय उन्होंने जो बात लिखी है कि बार-बार मैं उसके आवंटन की मांग कर रहा हूं. हम एक भी मकान नहीं बना पाए हैं. उस बात के विपरीत आज कांग्रेस के लोगों के बयान आते हैं. क्या वह झुठला सकते हैं कि एक मंत्री ने जो पत्र में बातें लिखी है. नरेंद्र मोदी ने जो प्रधानमंत्री आवास देने का सपना देखा कांग्रेस शासित अन्य राज्य भी मकान दे रहे हैं पर राज्य की भूपेश बघेल की सरकार गरीबों के साथ अन्याय और अत्याचार कर रही है. इस अन्याय अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए उनको चुनौती देते हुए कल हम विधानसभा घेराव करेंगे.”

    पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा ” प्रदेश की कांग्रेस सरकार गरीबों से घृणा करने वाली सरकार है. प्रधानमंत्री आवास के लिए सत्र में दो घटनाएं घटी , 2 लाख 30 हज़ार आवास के लिए उन्होंने बजट में दो हजार करोड़ देने की घोषणा की. इसके 2 दिन पहले उन्होंने कहा था कि हम फिर से सर्वे करवाएंगे. 2011 के सेंसेस पुराने हो गए हैं. हमने उत्तर में उन्हें कहा कि सेंसेस पूरे देश में लागू होता है , किसी भी मीडिया के सामने बहस हो जाए. 16 लाख आवास स्वीकृत है और वह कहते हैं 8 लाख उन्होंने बनाए तो टेबल के सामने प्रस्तुत करिए कि कौन से साल में कितने बने. यह भाजपा के समय के बने हैं , भाजपा सरकार के समय छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री आवास योजना में पहले नंबर पर था आज अगर आप देखेंगे तो छत्तीसगढ़ कहां पर है यह पता नहीं चलेगा. शहरी आवास में आज आसंदी ने व्यवस्था दी है 450 करोड़ रुपए राज्यांश दिए हैं  ना बजट में इसकी कोई व्यवस्था है. मंत्री जी कहते हैं कि केंद्र का पैसा नहीं मिला इसलिए आवास नहीं बना है , हमने उनको नोटिस दिया है और आज आसंदी ने व्यवस्था दी है कि हम उसकी जांच करेंगे.

    पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा “हम मीडिया के माध्यम से चुनौती देते हैं कांग्रेस सरकार के मंत्री रविंद्र चौबे और मुख्यमंत्री से ग्रामीण आवास या शहरी आवास में जहां पर जिसके सामने खुली बहस करना चाहे भाजपा के साथ हम उसके लिए तैयार है।”

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    StateNews
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ में RPI का संगठन विस्तार प्लान, केंद्रीय मंत्री अठावले बोले- मजबूत हुए तो BJP से सीटों पर करेंगे बात

    BJP के ‘नाराज फूफा’ तंज पर दीपक बैज का जवाब- असली फूफा तो आप लोग हैं, जनता सरकार से त्रस्त

    हड़ताल के ऐलान के बाद बस संचालकों की मंत्री कश्यप के साथ बैठक

    राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’

    भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब

    स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का सरकार पर हमला, सीएम साय को पत्र लिखकर सौंपे ‘फर्जीवाड़े’ के दस्तावेज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.