Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात

    August 3, 2026

    गर्मी-उमस से राहत के संकेत, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    August 3, 2026

    सूरजपुर में चलती ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात
    • गर्मी-उमस से राहत के संकेत, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
    • सूरजपुर में चलती ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
    • रायपुर ग्रामीण पुलिस का सत्यापन अभियान: 600 किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच, 6 संदिग्धों से पूछताछ
    • छत्तीसगढ़ में 1.45 लाख से ज्यादा मामलों की क्लोजर रिपोर्ट लंबित, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
    • सीएम डॉ. मोहन यादव का फैसला: भवन अधिभोग उल्लंघन मामलों की जांच करेगी समिति, तब तक कार्रवाई पर रोक
    • 2024 बैच के IFS प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग, वन विभाग ने जारी किए पदस्थापना आदेश
    • हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: शोकसभा के कारण न्यायिक कार्य पूरे दिन स्थगित करना उचित नहीं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, August 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ पर BMC और वन विभाग की जांच, CRZ नियमों के उल्लंघन का आरोप

    शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ पर BMC और वन विभाग की जांच, CRZ नियमों के उल्लंघन का आरोप

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 21, 2025Updated:June 21, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का आलीशान बंगला ‘मन्नत’ एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह उसकी भव्यता नहीं बल्कि एक कानूनी विवाद है। 20 जून 2025 को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और महाराष्ट्र वन विभाग की एक संयुक्त टीम ने ‘मन्नत’ का निरीक्षण किया। यह कार्रवाई एक शिकायत के बाद की गई जिसमें आरोप लगाया गया कि बंगले में हो रहे रेनोवेशन कार्य के दौरान तटीय नियमन क्षेत्र (Coastal Regulation Zone – CRZ) के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

    किसानों के लिए राहतभरी खबर, अवकाश के दिनों में भी खुली रहेंगी खाद बीज समितियां

    BMC के एच-वेस्ट वार्ड से बिल्डिंग और फैक्ट्री विभाग तथा बिल्डिंग प्रपोजल टीम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर पूरे बंगले का निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार, बंगले में किए जा रहे निर्माण कार्य की निगरानी और कानूनी वैधता की जांच की जा रही है। वन विभाग ने बताया कि निरीक्षण के आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे नियमानुसार उच्चाधिकारियों को सौंपा जाएगा।

    पिता ने घरेलू विवाद के चलते बेटे पर चाकू से किया हमला, गिरफ्तार

    शाहरुख खान के मैनेजर ने इन आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि बंगले में हो रहे सभी निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक मंजूरी पहले ही ली जा चुकी है। उन्होंने दावा किया कि किसी भी प्रकार का कानून या पर्यावरणीय नियम नहीं तोड़ा गया है।

    ‘मन्नत’ मुंबई के बैंडस्टैंड इलाके में स्थित है और न सिर्फ फैन्स के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है, बल्कि यह मुंबई की हाई-प्रोफाइल संपत्तियों में भी गिना जाता है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग सिर्फ इसकी एक झलक पाने के लिए आते हैं।

    फिलहाल BMC और वन विभाग की रिपोर्ट का इंतजार है। अगर नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो शाहरुख खान को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। यह मामला अब प्रशासनिक और कानूनी दृष्टिकोण से भी अहम हो गया है, जिसे मुंबई नगर प्रशासन गंभीरता से ले रहा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.