Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Boeing 787 Dreamliner Crash: अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ 11 साल पुराना बोईंग विमान, जानिए क्रैश हुए प्लेन की हर डिटेल

    Boeing 787 Dreamliner Crash: अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुआ 11 साल पुराना बोईंग विमान, जानिए क्रैश हुए प्लेन की हर डिटेल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 12, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Plane Crash in Ahmedabad Airport
    Plane Crash in Ahmedabad Airport

    अहमदाबाद। Plane Crash in Ahmedabad Airport: गुजरात के अहमदाबाद में आज दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद मेघानीनगर इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके से काले धुएं का गुबार उठता देखा गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरते समय विमान का पिछला हिस्सा रनवे के आखिरी छोर पर बनी बाउंड्री से टकरा गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और कुछ ही देर में विमान क्रैश हो गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 232 यात्री, 12 क्रू मेंबर और 2 बच्चे शामिल थे।

    Read Also-  Ahmedabad to London…ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के 7 और कनाडा का 1 यात्री था क्रैश हुए विमान में, देखें पूरी पैसेंजर्स लिस्ट

    रेस्क्यू टीमें मौके पर, राहत कार्य जारी
    Plane Crash in Ahmedabad Airport: हादसे की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी, दमकल विभाग, एम्बुलेंस और स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। हादसा शहर के मेघानीनगर क्षेत्र में हुआ, जो एयरपोर्ट से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

    विमान था केवल 11.5 साल पुराना
    क्रैश हुआ विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था, जिसे अपनी मजबूत संरचना और लंबी सेवा उम्र के लिए जाना जाता है। इसकी डिज़ाइन जीवन-काल 44,000 उड़ान चक्र या लगभग 30 से 50 साल मानी जाती है। बताया गया है कि यह विशेष विमान मात्र साढ़े 11 साल पुराना था।

    Read Also-  अहमदाबाद विमान हादसा: क्रैश हुए विमान में सवार थे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री

    अनुभवी पायलट थे विमान की कमान में
    Plane Crash in Ahmedabad Airport:नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एक बयान जारी कर बताया कि फ्लाइट ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और महज पांच मिनट बाद हादसे का शिकार हो गई। विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के हाथों में थी, जो एक लाइन ट्रेनिंग कैप्टन (LTC) हैं और उन्हें 8200 घंटे की उड़ान का अनुभव है। उनके साथ सह-पायलट क्लाइव कुंदर थे, जिनके पास 1100 घंटे का अनुभव था।

    बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर: एक आधुनिक विमान
    बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक आधुनिक तकनीक से लैस वाइड-बॉडी, मिड-साइज और लॉन्ग-रेंज एयरक्राफ्ट है। यह विमान 210-250 यात्रियों को लेकर एक बार में लगभग 9,800 मील तक उड़ान भर सकता है। इसे 20% कम ईंधन खपत के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिससे यह पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर माना जाता है।

    Read Also-  अहमदाबाद विमान हादसे के बाद जारी हुए हेल्पलाइन नंबर, जानिए सहायता के लिए कहां और कैसे करें संपर्क

    नागरिक उड्डयन मंत्री मौके पर पहुंचे
    जैसे ही हादसे की खबर सामने आई, नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर तुरंत अहमदाबाद पहुंच गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा,

    “अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। सभी एजेंसियों को तत्काल, समन्वित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मैं स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहा हूं। हमारी प्राथमिकता सभी यात्रियों की जान बचाना और घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।”

    घटना की जांच शुरू, सरकार हाई अलर्ट पर
    Plane Crash in Ahmedabad Airport: सरकारी एजेंसियों और DGCA ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह हादसा टेकऑफ के दौरान तकनीकी खामी या रनवे संबंधी कारणों से हुआ हो सकता है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही कारण स्पष्ट होंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    ahmedabad mein plane crash ahmedabad plane crash ahmedabad plane crash news air india plane crash gujarat plane crash Plane Crash plane crash in ahmedabad
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.