कोरबा। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक उपनिरीक्षक (ASI) मनोज मिश्रा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है, जहां शिकायतकर्ता पंचराम चौहान ने एसीबी से रिश्वतखोरी की लिखित शिकायत की थी।
दोस्त की मौत से टेंशन में था युवक,उठाया खौफनाक कदम, मचा हड़कंप
शिकायत के मुताबिक, ASI ने पंचराम के वाहन को थाने ले जाने की धमकी दी और बदले में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
एसीबी ने इस मामले में छानबीन करने के बाद एक जाल बिछाया और ASI को 10 हजार रुपये की पहली किस्त लेते समय गिरफ्तार किया। मनोज मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है। इस प्रकार की यह छठी ट्रैप कार्रवाई है जो पिछले सात महीनों में पुलिसकर्मियों के खिलाफ की गई है।
दिगंबर जैनमुनि शांतिसागर महाराज को 10 साल की सजा, 19 साल की लड़की से रेप मामले में हैं दोषी
यह कार्रवाई प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि पुलिसकर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।




