सूरत: 19 साल की एक लड़की से रेप मामले में दिगंबर जैनमुनि शांतिसागर महाराज को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। सूरत की सेशन कोर्ट ने शांतिसागर महाराज को शुक्रवार को रेप मामले में दोषी करार दिया था। आज इस मामले में सजा का ऐलान किया गया।
छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी पीएम ई-बस सेवा: बिलासपुर में पहले चलेंगी 35 एसी बसें, चार्जिंग स्टेशन के लिए केंद्र ने दिए 50 करोड़
क्या है पूरा मामला?
साल 2017 में 19 साल की श्राविका (महिला जैन साधक) के साथ दिगंबर जैनमुनि ने रेप किया था। इस मामले में वह शुक्रवार को दोषी करार दिए गए थे। आज उनकी सजा का ऐलान किया गया, जिसमें शांतिसागर को 10 साल की सजा सुनाई गई है। साल 2017 में जैनमुनि सूरत के नानपुर स्थित उपाश्रय में निवास कर रहे थे।
नक्सल मोर्चे पर मिली बड़ी सफलता: 86 नक्सलियों ने छोड़ा आतंक का दामन, 20 महिला नक्सली भी शामिल
तभी उनको गुरु मानने वाली मूलतः मध्यप्रदेश में रहने वाली 19 वर्षीय युवती और उसके परिवार को शांतिसागर में बड़ी आस्था थी। शांतिसागर ने पूजा विधि के बहाने सूरत उपाश्रय में उन्हें बुलाया था।




