Jabalpur Crime News : मध्य प्रदेश के जबलपुर से सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। जहां देवर ने अपनी ही भाभी को बड़ी ही बेहरमी से मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार किया हुआ।
Read Also- साड़ी वॉकथान में 5 हजार महिलाओं ने लिया भागः यात्रा निकाल भारतीय परिधान को बढ़ावा देने का दिया संदेश
Jabalpur Crime News : मामला सिहोरा थाना अंतर्गत इलाके का है। जहां पारिवारिक विवाद के चलते देवर और भाभी के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर देवर ने भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, देवर और भाभी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर देवर ने साइकिल की गियर वाली चेन उठाई और भाभी के गले पर जोरदार वार कर दिया।
Jabalpur Crime News : जिससे भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। अत्यधिक खून बहने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी देवर को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




