दुर्ग जिले में मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय कृत्य पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का बयान सामने आया है। राज्यमंत्री ने मानवता को कलंकित करने वाला और सभ्य समाज को गहरा आघात पहुंचाने वाला बताया है। राज्यमंत्री साहू ने कहा, “ऐसे घिनौने अपराधों के लिए समाज में कोई स्थान नहीं है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दोषियों को समय-सीमा के भीतर कड़ी से कड़ी सजा मिले।”
Read Also- सुशासन तिहार से कर्मचारी नदारद, कारण बताओ नोटिस जारी
उन्होंने दिवंगत बालिका के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्राप्त हो। इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है और आमजन से लेकर जनप्रतिनिधि तक, सभी आरोपियों को कठोरतम सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।




