महासमुंद। छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन तिहार-2025’ के दौरान सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी में लापरवाही के मामलों में प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बागबाहरा के ग्राम पंचायत घूंचापालीकला में सहायक ग्रेड 02 राजेश प्रधान को अनुविभागीय अधिकारी उमेश साहू ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
छत्तीसगढ़ में सूरज की तपिश, 3 दिन पड़ेगी तेज गर्मी, पारा चढ़ेगा, राजनांदगांव में तापमान 43 डिग्री के करीब
नोटिस में उल्लेखित है कि 8 अप्रैल 2025 को आयोजित ‘सुशासन तिहार’ के पहले चरण में राजेश प्रधान की ड्यूटी घूंचापालीकला में लगाई गई थी। क्लस्टर प्रभारी द्वारा निरीक्षण के दौरान वे अनुपस्थित पाए गए, जो उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना और शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही का संकेत है। उन्हें तीन कार्यालयीन दिवसों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
Durg Minor Rape and Murder Case: सुप्रीम कोर्ट के पांच वकील दिलाएंगे दुर्ग के मासूम को न्याय, लड़ेंगे केस, जनसहयोग के अलावा वकीलों का खर्च उठायेंगे विधायक रिकेश सेन
इसी प्रकार, रायगढ़ जिले में भी निर्वाचन कार्यों में लापरवाही के आरोप में दो शिक्षकों को निलंबित किया गया है, जबकि 118 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी है।
गरियाबंद जिले में भी सरकारी दफ्तरों में सुस्ती के मामले में कलेक्टर ने 65 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही, बायोमेट्रिक हाजिरी प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समय पर ड्यूटी में अनुपस्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके।




