Khabarwaad Durg: छत्तीसगढ़ में रायपुर-दुर्ग रोड पर कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 पहुंच गई है। जबकि 34 लोग घायल हैं। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। जहां एक बास कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना इतना दर्दनाक था कि इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 34 लोग घायल है।
घटना की सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने सभी को बाहर निकालने की कोशिश में जुटी हुई है। बताया जा रहा कि यह हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है। केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा कि बस में 40 लोग सवार थे। इस खबर की पुष्टि दुर्ग SP जितेन्द्र शुक्ला ने की




