रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज बुधवार, 4 जून को दोपहर 12 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की अहम बैठक आयोजित होगी। यह बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।
Read Also- युक्तियुक्तकरण पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री का कटाक्ष, कहा- प्रदर्शन करना विपक्ष का काम
माना जा रहा है कि इस बैठक में साय सरकार कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है। विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है, जिनमें जनता से जुड़े मुद्दों पर भी निर्णय लिए जा सकते हैं। कैबिनेट की यह बैठक प्रदेश की प्रशासनिक दिशा और आगामी योजनाओं के लिए अहम मानी जा रही है।
Read Also- बिना पूर्व सूचना बंद हुआ रविवि का एडमिशन पोर्टल, असमंजस में छात्र
सरकारी सूत्रों के अनुसार, कुछ नई योजनाओं की घोषणा, बजट प्रावधानों पर विचार और नीतिगत बदलाव भी एजेंडे में शामिल हो सकते हैं।




