रायपुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की मां फैमुननिशा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। 90 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।
सीएम बघेल ने गहरा शोक जताया। ट्वीट कर लिखा कि कैबिनेट में साथी मंत्री मोहम्मद अकबर को मातृ शोक का समाचार दुखद है। माँ का जाना कभी न भरने वाला शून्य होता है। ईश्वर माता जी की आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल दे,,,,




