CG Bijapur Latest News: आशीष पदमवार। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के कन्या पोटाकेबिन कुटरू में छात्राओं को गुणवत्ताविहीन भोजन परोसने के मामले में अधिक्षिका शांति कश्यप को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, बस्तर संभाग द्वारा की गई है।
Read Also- विश्व स्वास्थ्य दिवस : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की
CG Bijapur Latest News: अधिक्षिका पर आरोप है कि उन्होंने छात्रों को जली हुई चावल, कम मात्रा में दाल और सब्जी परोसी, साथ ही संस्था की अभिलेख पंजी में भी लापरवाही बरती। संयुक्त संचालक शिक्षा ने कन्या छात्रावास के निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता में कमी पाई थी और पहले ही अधीक्षिका को सुधार के लिए चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
Read Also- कन्या पूजन पर पाप: कार की डिक्की में मिला बच्ची का शव, शरीर पर चोट के निशान, पुलिस ने जताई ये आशंका
CG Bijapur Latest News: संयुक्त संचालक शिक्षा ने इस कृत्य को छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उल्लंघन के रूप में मानते हुए शांति कश्यप को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भैरमगढ़ रहेगा और उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।





