KHABARWAAD RAIPUR. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने देशभर के 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। इसके अलावा तीन स्कूलों का दर्जा घटा दिया गया है। CBSE के अनुसार कुछ स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया था। जिसमें सामने आया कि इन स्कूलों ने नियमों को ताक पर रखकर बड़ी संख्या में छात्रों को डमी दाखिला दिया है।
CBSE ने दिल्ली के मैरोगोल्ड पब्लिक स्कूल, चांदराम पब्लिक स्कूल, भारत माता सरस्वती बाल मंदिर स्कूल की मान्यता रद्द की गई है। इसके अलावा जिन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है उनमें राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, जम्मू-कश्मीर और केरल के स्कूल शामिल हैं। सीबीएसई के निर्देश ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, जानकारों की मानें तो जिन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है उनमें पढ़ने वाले छात्रों को आसपास के अन्य स्कूलों में दाखिल दिया जाएगा।
CBSE ने जिन तीन स्कूलों का दर्जा घटाया है उसमें बाहरी दिल्ली के नरेला का विवेकानंद पब्लिक स्कूल शामिल है। इसके अलावा पंजाब और असम के एक-एक स्कूल का दर्जा घटाया गया है। CBSE अधिकारियों के अनुसार लगातार इन स्कूलों के खिलाफ शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद इनमें औचक निरीक्षण किया गया। छानबीन में पता चला कि कागजों में तो बड़ी संख्या में छात्रों की उपस्थिति लगाई गई है लेकिन कक्षा में उतनी संख्या में बच्चे नहीं बैठे थे। जानकारी के अनुसार बीते 13 मार्च को CBSE बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं खत्म हुई हैं। फिलहाल CBSE ने इसके नतीजों की तारीख की घोषणा नहीं की है। अनुमान है कि मई 2024 के दूसरे हफ्ते में रिजल्ट आ सकता है।
Read Also- पीहर गई पत्नी की अजीब डिमांड, पति ने यह उठाया ये कदम
बता दें कि साल 2023 में CBSE ने 20 मई को 10वीं की परीक्षाएं के नतीजे घोषित किए थे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने डमी छात्रों का नामांकन करने वाले 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। इनमें दिल्ली के पांच स्कूल भी शामिल हैं। CBSE के सचिव हिमांशु गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि देश भर के सीबीएसई स्कूलों में यह जांचने के लिए औचक निरीक्षण किया गया कि क्या स्कूल संबद्धता और परीक्षा उपनियमों में निहित प्रावधानों और मानदंडों के अनुसार चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान पाया गया कि कुछ स्कूल डमी छात्रों, अयोग्य उम्मीदवारों को पेश करने और रिकॉर्ड ठीक से नहीं रखने जैसे विभिन्न कदाचार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरी जांच के बाद 20 स्कूलों की मान्यता रद्द करने और तीन स्कूलों की रेटिंग डाउनग्रेड करने का फैसला किया गया है। ऐसे स्कूलों में से पांच दिल्ली में, तीन उत्तर प्रदेश में, दो-दो केरल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में और एक-एक जम्मू-कश्मीर, देहरादून, असम और मध्य प्रदेश में हैं। डाउनग्रेड किए गए स्कूल दिल्ली, पंजाब और असम में हैं।




