बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के हिन्दू छात्रों ने NSS कोऑर्डिनेटर और प्रोग्राम ऑफिस पर जबरदस्ती नमाज पढ़ाने का आरोप लगाया है। हिंदू छात्रों का आरोप है कि 30 मार्च को ईद के दिन हिंदू छात्रों को जबरदस्ती नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया। जिसकी शिकायत कोनी थाने में की गई है। मामले में पुलिस ने लिखित शिकायत दर्ज कर ली है।
रायपुर रेलवे स्टेशन पर चाकूबाजी, युवक की हालत गंभीर, वारदात के बाद से आरोपी फरार
जानकारी के अनुसार गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी का एनएसएस कार्यक्रम 26 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित किया था। इस कैंप में यूनिवर्सिटी के 159 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 4 छात्र मुस्लिम थे।
छात्रों का आरोप है कि NSS कोऑर्डिनेटर और प्रोग्राम ऑफिसर ने 30 मार्च को ईद के दिन हिंदू छात्रों को जबरदस्ती नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया। इस मामले को लेकर छात्रों ने कोनी थाने में इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।




