रायपुर। राजधानी के रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार देर रात चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। एटीएम के सामने कुछ बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, चाकू मारने वाले आरोपी का नाम लक्की यादव है। इस वारदात में घायल युवक शिव कुमार साहू को तुरंत उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
लोकल फॉर वोकल एवं स्वावलंबी : भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
बताया जा रहा है कि इस हमले में चार आरोपी शामिल थे। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।




