रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से अनियंत्रित कार का कहर देखने को मिला है। यहां पर तेज रफ्तार कार पहले एक बाइक से टकराई इसके बाद एक महिला को भी रौंद दिया। हादसे में दो युवक एक महिला की मौत हो गई।
हादसा धरमजयगढ़ कापू मार्ग चाल्हा मोड़ पर हुआ है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के बाद से कार चालक फरार है। वहीं धरमजयगढ़ पुलिस जांच में जुटी हुई है। कार के परखच्चे उड़ गए।




