CG Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन की कार्रवाई आज से शुरू हो गई है। इस दिन भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर प्रदेश में संचालित गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) द्वारा विदेशी फंडिंग के माध्यम से मतांतरण का मुद्दा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत सदन में उठाएंगे। इस मुद्दे को लेकर सदन में तीखी बहस की संभावना जताई जा रही है, जिससे आज की कार्यवाही में खास गर्मजोशी देखने को मिल सकती है।
CG Assembly Budget Session: इसके अलावा, प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन अपने-अपने विभागों से संबंधित सवालों का जवाब देंगे। सदन में आज विभिन्न प्रतिवेदन और संशोधन विधेयक भी पटल पर प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विभागों से जुड़ी बजट अनुदान मांगों पर भी चर्चा की जाएगी।
देखिए सीधा प्रसारण –




