Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    साय कैबिनेट की बैठक में हुए अहम फैसले, निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को दी मंजूरी

    September 9, 2026

    आरक्षण पर केंद्रीय मंत्री आठवले का बड़ा बयान, बोले- जातिवाद खत्म होने तक जारी रहे व्यवस्था

    September 9, 2026

    सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने की सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साय कैबिनेट की बैठक में हुए अहम फैसले, निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को दी मंजूरी
    • आरक्षण पर केंद्रीय मंत्री आठवले का बड़ा बयान, बोले- जातिवाद खत्म होने तक जारी रहे व्यवस्था
    • सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने की सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा
    • जांजगीर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 20 हजार रुपये जुर्माना
    • राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ, कॉलेजियम ने की अनुशंसा
    • समान नागरिक संहिता पर दुर्ग में हाईलेवल बैठक, पारंपरिक मान्यताओं से कानूनी सुधारों तक हुई चर्चा
    • 13 जिला शिक्षा अधिकारी का हुआ तबादला, देखें पूरी सूची..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG BALODABAZAR VIOLENCE: बलौदाबाजार हिंसा में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, भीम रेजिमेंट के संभागीय अध्यक्ष समेत आठ गिरफ्तार

    CG BALODABAZAR VIOLENCE: बलौदाबाजार हिंसा में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, भीम रेजिमेंट के संभागीय अध्यक्ष समेत आठ गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 16, 2024 trending No Comments2 Mins Read

    Balodabazar Violence : बलौदाबाजार कलेक्टर व एसपी दफ्तर में आगजनी व तोड़फोड़ की घटना को लेकर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शनिवार को भीम रेजीमेंट के रायपुर संभाग के अध्यक्ष जीवराखन बांधे को गिरफ्तार कर लिया।

    जानकारी के मुताबिक घटना के बाद जीवराखन बांधे साथियों के साथ जगदलपुर के रास्ते विशाखापट्नम भागने की तैयारी में था। बलौदाबाजार पुलिस के एसआइटी ने जीवराखन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई, जिसके बाद उसे पकड़ने में मदद मिली। पुलिस ने घटना के वक्त मौजूद वीडियो फुटेज, फोटोग्राफ्स, इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित तथ्यों के आधार पर भीम रेजीमेंट के पदाधिकारी की गिरफ्तारी की।

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में घटना से जुड़े अन्य संगठनों के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की जा सकती है। जीवराखन मंदिर हसौद का रहने वाला बताया जा रहा है। दो दिन पहले वह जगदलपुर गया था। बलौदाबाजार हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक आठ लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है, वहीं 132 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भीम रेजीमेंट के अलावा, भीम क्रांतिवीर जैसे अन्य संगठनों पर भी एसआइटी की नजर बनी हुई है।

    घटना से संबंधित वीडियो, रील्स को हटाने के निर्देश

    घटना के बाद बलौदाबाजार जिला प्रशासन ने इंटरनेट मीडिया निगरानी समिति का गठन किया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है कि घटना के संबंध में इंटरनेट मीडिया पर भड़काऊ वीडियो, रील्स व बयानबाजी को तत्काल हटाया जाए।

    इस पर कड़ी निगरानी की रखी जाए। चार सदस्यीय समिति संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगी। घटना के बाद पुलिस ने बलौदाबाजार में खुले में पेट्रोल बेचने पर लागू प्रतिबंध को कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg baloda bazar news Cg balodabazar update news Cg breaking Cg khas khabar
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    साय कैबिनेट की बैठक में हुए अहम फैसले, निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30 को दी मंजूरी

    आरक्षण पर केंद्रीय मंत्री आठवले का बड़ा बयान, बोले- जातिवाद खत्म होने तक जारी रहे व्यवस्था

    सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने की सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा

    जांजगीर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 20 हजार रुपये जुर्माना

    राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ, कॉलेजियम ने की अनुशंसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.