CG Balrampur Big News : बलरामपुर के कोतवाली थाना में स्वास्थ्यकर्मी गुरुचंद मंडल की पुलिस कस्टडी में फांसी पर लटकती लाश मिली है, इस घटना से गुस्साए लोगों की भीड़ ने मृतक के डेड बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय जोरदार विरोध जताया और पत्थरबाजी कर दी. इस हिंसा में एडिशनल एसपी निमिशा पांडे को चोट लगी है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात हैं.
Read Also : जेल में देवेंद्र यादव लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव, चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट में नहीं दिया जवाब, कांग्रेस MLA पर लगाया जुर्माना
बता दें कि गुरुवार दोपहर को बलरामपुर के कोतवाली थाना के बाथरूम में एनएचएम के कर्मचारी गुरुचंद मंडल की फांसी के फंदे पर लटकी लाश मिली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मृतक के परिजनों ने रात में कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया. सैकड़ों लोगों की भीड़ ने थाने में पथराव किया, वहीं परिसर में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की.
मृतक गुरु चरण के पिता शांति मंडल ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि बहू के लापता होने के बाद पुलिस वालों के बुलाने पर हम लोग थाने गए थे, जहां हमारे साथ मारपीट की गई. बेटे को भी मारे हैं और 17 साल के नाती को मारने की भी धमकी दिए है.
Read Also : छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर को नहीं होगा राज्योत्सव, इस बार 4 से 6 नवंबर तक लगेगा मेला, बॉलीवुड सिंगर शान-नीति मोहन देंगे परफॉर्मेंस
टीआई और एक आरक्षक सस्पेंड
बलरामपुर के कोतवाली थाना में एनएचएम कर्मचारी गुरुचंद मंडल की मौत के मामले में बलरामपुर-रामानुजगंज एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी प्रमोद रूसिया और आरक्षक अजय यादव को निलंबित कर दिया गया है.




