आशीष पदमवार।
CG Bijapur Breaking : शासन की नीतियों से प्रभावित होकर और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए 8 माओवादियों ने आज आत्मसमर्पण किया . आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में 3 हार्डकोर इनामी नक्सली शामिल है.
इनमें से 8 लाख रूपये के ईनामी PPCM प्लाटून नम्बर 12 का कमाण्डर, 2 लाख की ईनामी प्लाटून नम्बर 2 की पार्टी सदस्या और 1 लाख का ईनामी जनताना सरकार अध्यक्ष पर कुल 11 लाख का इनाम घोषित था।
वर्ष 2024 में अब तक कुल 178 माओवादियों ने सरेंडर किया है, वही विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 378 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा आत्मसर्पित माओवादियों को शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25000-25000/- रूपये नगद प्रोत्साहन राशि दी गई ।
1. चन्दर कुरसम, माओवादी संगठन में कार्य का विवरण:
वर्ष 2003 में कोकरा डीएकेएमएस सदस्य के पद पर माओवादी संगठन में भर्ती हुआ। वर्ष 2004 में डीएकेएमएस अध्यक्ष, 2006 में जनमिलिशया सदस्य, वर्ष 2007 में प्लाटून नम्बर 13 का सदस्य बनाया गया। 2008 में माटवाड़ा एलओएस डिप्टी कमांडर के पद पर बदली किया गया। सितम्बर 2009 में प्लाटून नम्बर 12 के कमाण्डर के पद पर जवाबदारी दी गई। उक्त के विरूद्ध 02 स्थाई वारंट लंबित है ।
बड़ी घटनाओं में शामिल :-
1. वर्ष 2008 में मोदकपाल एवं तुनकीगुट्टा के मध्य केरिपु की पार्टी पर एम्बुश लगाकर हमला, घटना में 10 जवान शहीद हुए, हथियार एवं वायरलेस सेट लूट लिये, उक्त घटना में 02 माओवादी मारे गये ।
2. वर्ष 2011 में नुकनपाल- धारावारम के मध्य पुलिया के पास केरिपु पार्टी पर एम्बुश लगाकर हमला, घटना में 02 जवान शहीद एवं 02 जवान घायल हुए
3. वर्ष 2012 में कैम्प पामलवाया से निकले जवान पर चाकू से हमला कर एके 47 लूट कर ले गये ।
4. वर्ष 2013 में लेण्ड्रा-तोड़का के जंगल में कोबरा के साथ मुठभेड़ में शामिल ।
5. मार्च 2013 को कोरचोली में केरिपु के साथ मुठभेड़ में शामिल। मुठभेड़ में 01 माओवादी मारा गया।
2. मंगली पोटाम , माओवादी संगठन में कार्य का विवरण :-
वर्ष 2009 में पुसनार आरपीसी में बाल संघम के रूप में माओवादी संगठन में भर्ती हुई। वर्ष 2012-2015 तक पुसनार आर पी सी में मिलिशिया प्लाटून सदस्य का कार्य, वर्ष 2015-2016 तक पीड़िया एलओएस सदस्य का कार्य। वर्ष 2016-2018 तक सप्लाई टीम सदस्य का कार्य। वर्ष 2022 में नेशनल पार्क एरिया कमेटी प्लाटून नम्बर 02 में सदस्य का कार्य दिया गया ।
बड़ी घटनाओं में शामिल :-
1. वर्ष 2018 में कोरचोली- सावनार के मध्य पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल।
2.अप्रैल 2022 को थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत एलीगेण्ड्रा के जंगलों में पुलिस पार्टी के साथ मुठभेड़ ।
3. आयतु कोरसा, माओवादी संगठन में कार्य का विवरण :-
वर्ष 1994 – 1996 तक बाल संघम के रूप में माओवादी संगठन में भर्ती होकर कार्य किया। वर्ष 1997- 2002 तक मनकेली संघम सदस्य के पद पर कार्य, वर्ष 2003-2004 मनकेली डीएकेएमएस सदस्य, 2005-2011 तक डीएमकेएमएस अध्यक्ष के पद पर कार्य, 2011-2012 तक मनकेली आरपीसी का जीपीसी सदस्य के पद पर कार्य किया। वर्ष 2021 में मनकेली आरपीसी में जनताना सरकार अध्यक्ष का कार्य दिया गया ।
बड़ी घटनाओं में शामिल :-
1. वर्ष 2004 में भोगामगुड़ा – पोंजेर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल
2. वर्ष 2005 में बीजापुर – आवापल्ली मार्ग पर नुकनपाल – धारावारम के मध्य पेड़ गिराकर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में शामिल।
3. वर्ष 2005 में कोकरा के ग्रामीण की हत्या में शामिल
4. वर्ष 2006 में कोकरा के ग्रामीण की पुलिस मुखबिरी के संदेश पर हत्या में शामिल ।
5. वर्ष 2018 में गोरना पटेलपारा के पास पुलिस पार्टी पर आईईडी विस्फोट करने की घटना में शामिल
6. वर्ष 2023 में गोरना नेगरीनपारा के पास पुलिस पार्टी पर आईईडी विस्फोट करने की घटना में शामिल, घटना में 01 जवान शहीद ।
7. वर्ष 2024 में छोटू कुरसम की हत्या में शामिल ।




