CG Bijapur News : शासकीय शहीद वेंकट राव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 इंडक्शन कार्यक्रम एवं महाविद्यालय दीक्षारंभ समारोह का आयोजन हुआ जिसमें विधायक विक्रम शाह मंडावी एवं कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रवेश लेने पर शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, प्राचार्य डॉ.नारायण झाड़ी, नवप्रवेशित छात्रो के पालकगण,अतिथिगण महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित थे।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत स्नातक कोर्स अब 4 वर्ष का हो गया है। प्रथम वर्ष में सर्टिफिकेट,द्वितीय वर्ष में डिप्लोमा,तृतीय वर्ष में डिग्री व चतुर्थ वर्ष में डिग्री विथ रिसर्च के रूप में प्राप्त होंगे।प्रभारी प्राचार्य डॉ नारायण झाड़ी ने नई शिक्षा नीति की जानकारी दी।

कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को भारत केन्द्रित शिक्षा नीति बताते हुए कहा कि यह शिक्षा नीति विद्यार्थियों के नैतिक गुणों के विकास एवं समग्र तथा सर्वांगीण विकास पर आधारित है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में विभिन्न बदलाव लाए गए हैं। जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके और नैतिक मूल्यों का विकास हो सके। शिक्षा केवल डिग्री और नौकरी हासिल करने का जरिया न बने बल्कि बेहतर इंसान बने जो मानवीय मूल्यों को समझे, देश, समाज परिवार और मानवता के लिए सदैव तत्पर रहे।
मुख्य अतिथि विधायक विक्रम मंडावी ने अपने संबोधन में कहाँ की छात्रों आप सभी ईमानदारी के साथ अपना लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कौशल कल का विकास कर स्वयं आगे बढ़े और देश को भी आगे बढ़ाएं।




