CG Breaking : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।नड्डा के इस दौरे को प्रदेश के स्वास्थ्य और विकास कार्यों के संदर्भ में अहम माना जा रहा है। एयरपोर्ट पर मंत्री का स्वागत करने के लिए कई वरिष्ठ अधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।




