CG Crime News : धमतरी जिले में अपराधियों का हौसला बुलंद होता जा रहा है। हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें कुछ शातिर बदमाशों ने एक बुजुर्ग दुकानदार को “चिल्ड्रन बैंक” लिखा नकली नोट देकर सामान खरीदने की कोशिश की। जब उनकी चालाकी पकड़ी गई, तो उन्होंने दुकानदार पर चाबी से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।
Read Also- बस्तर क्षेत्र में वन आवरण के घनत्व में हुई उल्लेखनीय वृद्धि, विरल वन का 450 वर्ग किमी क्षेत्र हुआ सघन वन में तब्दील
CG Crime News: बता दें कि पीड़ित विनायक ध्रुवंशी आमातालाब रोड पर डेली नीड्स और चंदन आटा चक्की नाम से दुकान चलाते हैं। बताया जाता है कि बीती रात दो युवक दुकान में पहुंचे और नकली नोट देकर सामान खरीदने की कोशिश की। जब दुकानदार को शक हुआ और उन्होंने युवकों को पकड़ने की कोशिश की, तो वे भाग निकले। फिर आज शाम को एक युवक फिर से दुकान पर पहुंचा और 50 रुपये का नकली नोट (जिस पर “चिल्ड्रन बैंक” लिखा था) देकर सामान खरीदने की कोशिश की।
Read Also- छत्तीसगढ़ में तकनीकी नवाचारों को मिलेगा इसरो का सहयोग: इसरो का विशेषज्ञ दल करेगा छत्तीसगढ़ का दौरा
CG Crime News: जब विनायक ने इसका विरोध किया, तो एक और युवक वहां आ गया। दोनों ने दुकानदार से धक्का-मुक्की की और फिर चाबी से उनके गले पर वार कर दिया। हमले के बाद जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो दोनों आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि वे एक कार में सवार होकर आए थे। घटना के बाद दुकानदार ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।




