Korba Crime News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कक्षा 12 वीं के छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपी और छात्रा को रायपुर से बरामद कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पूरा मामला मानिकपुर चौकी का है।
Read Also- धौंस जमाने के लिए सोशल मीडिया पर लगाईं चाकू के साथ फोटो, पुलिस ने निकाली हेकड़ी
Korba Crime News : मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा के लापता होने के बाद परिजनों ने मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी घनश्याम केवट निवासी मुलमुला जांजगीर को रायपुर से गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी वाहन चालक है और स्कूल में सामान छोड़ने आता था। इस दौरान उनकी जान पहचान छात्रा से हुई, फिर बहला फुसलाकर छात्रा का अपहरण कर उसे रायपुर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
Read Also- नाबालिग लड़की को बहन बताता था सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, उसी के साथ किया दुष्कर्म, 20 साल की सजा
Korba Crime News : मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी और नाबालिकग दोनों को बरामद कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।




