CG Government Jobs: इंदिरा गांधी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से संबद्ध गवर्नमेंट कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर, साइंटिस्ट, नॉन टीचिंग समेत अन्य के 300 पदों पर वैकेंसी निलेगी। इसके लिए विश्वविद्यालय से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। सभी पद एग्रीकल्चर कॉलेज, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग व रिसर्च सेंटर के लिए है। इस मामले में जानकारों का कहना है कि कॉलेजों का आईसीएआर से एक्रीडिटेशन होना है। इस लिहाज से खाली पदों में भर्ती जरूरी है। इसलिए आचार संहिता हटने के बाद मंजूरी मिलने की संभावना है।
ऐसे में जून में ही विज्ञापन भी जारी हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध 28 कॉलेज हैं। इनमें 25 एग्रीकल्चर, 2 एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग और 1 फूड टेक्नोलॉजी कॉलेज है। पुराने कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर, साइंटिस्ट, नॉन टीचिंग समेत अन्य के 12 सौ से ज्यादा पद खाली हैं।
Read Also- लोगों के घरों तक नल तो पहुंचा, लेकिन उसमें नहीं आ रहा पानी, ग्रामीणों में आक्रोश
CG Government Jobs: इनमें से छह सौ पदों पर भर्ती के लिए विवि से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन एक साथ इन पदों को भरने की अनुमति नहीं दी गई। चरणबद्ध तरीके से पोस्ट भरे जाएंगे। इसलिए प्रथम चरण में तीन सौ पोस्ट के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें करीब 150 पद असिस्टेंट प्रोफेसर और साइंटिस्ट के हैं। जबकि नॉन टीचिंग में ग्रेड-2 से लेकर ग्रेड-4 तक के पद हैं। यह भर्ती पूरी होने के बाद दूसरे चरण में फिर पोस्ट निकाले जाएंगे।
20 कॉलेजों के एक्रीडिटेशन की तैयारी : कृषि विवि की ओर से 20 गवर्नमेंट कॉलेजों के एक्रीडिटेशन की तैयारी की गई है। इसके लिए इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च यानी आईसीएआर को आवेदन भेजा गया है। अगले कुछ महीने में निरीक्षण के लिए आईसीएआर की टीम यहां आएगी। विवि के अधिकारियों का कहना है कि पहले करीब 12 कॉलेजों का एक्रीडिटेशन था। एक्रीडिटेशन की अवधि पांच साल की है। कुछ महीने पहले यह अवधि समाप्त हुई है। वहीं दूसरी ओर नए कॉलेज में एक्रीडिटेशन चार साल के बाद होता है। इसलिए इस बार 20 कॉलेजों के लिए आवेदन किया गया है।
तीन कॉलेजों में एपी भर्ती के लिए स्कोर लिस्ट 6 के बाद
CG Government Jobs: कृषि विवि से संबद्ध तीन गवर्नमेंट कॉलेज जैसे, मर्रा-पाटन, साजा और नारायणपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर (एपी) के 32 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए पिछले साल आवेदन मंगाए गए थे। 700 फार्म मिले हैं। आवेदन की स्क्रूटनी हो गई है, कैंडिडेट की स्कोर लिस्ट तैयार कर लिया गया है। 6 जून के बाद यह जारी हो जाएगी। इससे पता चलेगा कि 80 नंबर में से कैंडिडेट ने कितने नंबर प्राप्त किए। जानकारी के मुताबिक कृषि विवि में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती स्कोर कार्ड के आधार पर होती है। यह स्कोर कार्ड 100 नंबर का है।
Read Also- राइस मिलर्स के ठिकानों पर ED की जांच जारी..
इसमें 80 नंबर यूजी-पीजी के अंक, पीएचडी, नेट, पब्लिकेशन, फैलोशिप, गाेल्ड मैडल समेत अन्य के लिए है। जबकि 20 नंबर इंटरव्यू के लिए है। गौरतलब है कि कुल 11 विषयो के लिए यह भर्ती हो रही है। इसमें हार्टीकल्चर, एग्रोनॉमी, प्लांट ब्रीडिंग जैसे कुछ सब्जेक्ट्स हैं, जिनमें कुछ पदों के लिए सौ से ज्यादा आवेदन मिले हैं। वहीं प्लांट फिजियोलॉजी के एक पद के लिए करीब आधा दर्जन आवेदन आए हैं। इंटरव्यू जुलाई-अगस्त में होने की संभावना है।




