CG Govt Jobs 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। महिला एंव बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के कई पदों पर भर्ती निकली है। जिसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। विभागीय आदेश के अनुसार भर्ती से संबंधित सभी तरह के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
Read Also- यहां 30 व 31 जुलाई को होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 375 पदों पर होगी भर्ती
CG Govt Jobs 2024: नोटिफिकेशन के अनुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना लैलूंगा अंतर्गत मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 8 एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 6 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। वहीं अभ्यार्थियों से 21 अगस्त तक आवेदन मंगाए गए हैं। इच्छुक आवेदिका अपना आवेदन नियत तिथि तक कार्यालयीन अवधि में कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना लैलूंगा, जिला-रायगढ़ में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं।
Read Also- बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका, IBPS ने निकाली बंपर भर्ती
CG Govt Jobs 2024: अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक सभी निर्देशों का अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।




