रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11:20 बजे हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। दौरे के दौरान वे शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह और स्वच्छता संगम 2025 कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 260 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। साथ ही 46 शहरों में ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने के पोर्टल का शुभारंभ और राज्य स्तरीय स्वच्छता एवं शहरी सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, विधायक, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे रायपुर लौटेंगे।
आदि कर्मयोगी अभियान की शुरुआत
मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज आदि कर्मयोगी अभियान का शुभारंभ करेंगे, जिसका आयोजन आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस अभियान के तहत जिला मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। आयोजन रायपुर के एक निजी होटल में दो चरणों में होगा — पहला चरण 11 से 14 अगस्त और दूसरा चरण 18 से 21 अगस्त तक।
Read Also- प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, ब्राह्मण महिला पुलिस हिरासत में, थाने में पूछताछ जारी
ईपीएफओ की रोजगार योजनाओं पर प्रेस कॉन्फ्रेंस
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) आज केंद्र सरकार की रोजगार योजनाओं पर जागरूकता और जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे सर्किट हाउस, सिविल लाइंस में होगा।
सर्व समाज मंच की रैली और सभा
कुकुरबेड़ा बस्ती में हुए प्रदर्शन, हमले और धर्मांतरण के आरोपों के मामलों में दर्ज एफआईआर के बाद सर्व समाज मंच ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा समेत अन्य मांगों को लेकर आज सुबह 11 बजे मरीन ड्राइव से रैली निकालने और राजभवन मार्च करने की घोषणा की है। हालांकि पुलिस ने राजभवन की ओर रैली की अनुमति नहीं दी है और गांधी चौक में सभा कर ज्ञापन सौंपने का सुझाव दिया है।
Read Also- थाना प्रभारियों का तबादला: मारपीट प्रकरण के बाद टीआई हटाए गए, एसपी ने जारी किया आदेश
अन्य सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम
- सहकार भारती की विशेष सभा — बुनकर प्रकोष्ठ के प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी के संदर्भ में बैठक, वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस में अपराह्न 3 बजे से।
-
संकष्ट चतुर्थी व्रत उद्यापन — महाराष्ट्र संस्कार केंद्र और महाराष्ट्र मंडल द्वारा सामूहिक उद्यापन कार्यक्रम, संत ज्ञानेश्वर सभागृह में दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक।




