Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां

    September 6, 2026

    द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
    • बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां
    • द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी
    • राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    • झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’
    • पदोन्नति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ज्वाइनिंग डेट नहीं नियुक्ति वर्ष से गिनी जाएगी अर्हकारी सेवा
    • झीरम फैसले पर CM साय का कांग्रेस को जवाब- सबूत थे तो NIA को देते, जेब में लेकर क्यों घूमते रहे?
    • ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG NEWS: ई-चालान के नाम पर 10 लाख की ठगी, पार्षद और कारोबारी बने शिकार, परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    CG NEWS: ई-चालान के नाम पर 10 लाख की ठगी, पार्षद और कारोबारी बने शिकार, परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 15, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    ई-चालान के नाम पर 10 लाख की ठगी, पार्षद और कारोबारी बने शिकार

    रायपुर/दुर्ग/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में साइबर ठगों ने ई-चालान के नाम पर पार्षद और कारोबारियों से करीब 10 लाख रुपए की ठगी कर ली है। ठगों ने ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ विभाग के नाम से नकली लिंक भेजकर लोगों के खातों से रकम पार कर दी। मामले में दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर के पीड़ित सामने आए हैं। फिलहाल पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    दुर्ग में पार्षद से 89,500 की ठगी
    दुर्ग जिले के मठपारा वार्ड पार्षद नरेन्द्र कुमार बंजारे के मोबाइल पर 9 सितंबर को ई-चालान भरने का लिंक आया। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक कर यूपीआई से भुगतान करने का प्रयास किया, खाते से दो बार में 49,500 और 40,000 रुपए कट गए। ठगी का पता चलते ही पार्षद ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान: प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में जल्द होगी 700 पदों पर भर्ती

    बिलासपुर में 3 लाख का चूना
    बिलासपुर दयालबंद वार्ड 36 के पार्षद बंधु मौर्य को 3 सितंबर को वॉट्सएप पर छत्तीसगढ़ पुलिस का लोगो लगा ई-चालान लिंक मिला। लिंक पर क्लिक करते ही उनसे आधार, पैन, बैंक डिटेल जैसी संवेदनशील जानकारी मांगी गई। इसे असली समझकर उन्होंने जानकारी भर दी, जिसके बाद उनके एचडीएफसी बैंक खाते से लगातार ट्रांजेक्शन होते रहे और 3 लाख रुपए गायब हो गए।

    रायपुर के कारोबारियों से 6 लाख की ठगी
    राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी और पुरानी बस्ती इलाके के दो कारोबारियों को भी फर्जी ई-चालान लिंक भेजकर ठगों ने निशाना बनाया। एक कारोबारी से 4 लाख और दूसरे से 2 लाख की ठगी हुई। दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

    Read Also-  IAS विकासशील बन सकते हैं छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव, ADB से हुए रिलीव, अगले हफ्ते रायपुर लौटने की संभावना

    परिवहन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
    लगातार बढ़ रही शिकायतों को देखते हुए परिवहन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दुर्ग के आरटीओ एसएल लकड़ा ने कहा कि किसी भी वाहन मालिक को असली ई-चालान की जानकारी केवल echallan.parivahan.gov.in वेबसाइट पर ही मिलेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या एप पर भरोसा न करें।

    साइबर विशेषज्ञों की चेतावनी
    साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि नकली ई-चालान लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल में हैकिंग फाइल डाउनलोड हो जाती है। इससे फोन का नियंत्रण ठगों के हाथ में चला जाता है और वे आसानी से बैंक खाते खाली कर सकते हैं।

    Read Also-  न्यूड पार्टी के लिए हाउसिंग बोर्ड के रिटायर्ड EE ने दिया था अपना फार्म हाउस, आयोजक समेत 7 गिरफ्तार

    पुलिस की अपील
    ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी फर्जी RTO E-CHALLAN.apk फाइल को डाउनलोड न करें और केवल अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही चालान का भुगतान करें। किसी भी संदिग्ध संदेश या कॉल की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में दें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh today news chhattisgarh-news update
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां

    द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी

    राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

    झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’

    पदोन्नति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ज्वाइनिंग डेट नहीं नियुक्ति वर्ष से गिनी जाएगी अर्हकारी सेवा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.