Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण

    July 24, 2026

    अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन

    July 24, 2026

    महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
    • अतिथि शिक्षकों ने वापस ली हड़ताल, बोले- 5 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर होगा आंदोलन
    • महादेव बेटिंग ऐप केस: विकास गर्ग 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल, ED पूछताछ में बड़े खुलासे
    • छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली: 31 अगस्त तक आम नागरिकों से मांगे गए सुझाव, ऐसे कर सकते हैं वोट
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    • सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल का असर, संसद में उठाए गए मुद्दे पर केंद्र ने स्पष्ट की स्तिथि
    • द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
    • 20 साल पुराने वित्तीय अनियमितता मामले में EOW की दबिश, अनिल मेडिकल से जब्त किए दस्तावेज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, July 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आया फोन, कहा- तेरा सिर कलम कर दिया जाएगा…

    छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आया फोन, कहा- तेरा सिर कलम कर दिया जाएगा…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 27, 2024 trending No Comments2 Mins Read
    cg news
    cg news

    CG News: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद विवाद बढ़ गया है। धमकी भरे कॉल पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जम्मू-कश्मीर और केरल से आ रहे हैं। कॉल और ई-मेल में कहा जा रहा है, “तेरा सिर कलम कर दिया जाएगा, तुझे जान से मार दिया जाएगा।” इन धमकियों के बाद डॉ. सलीम राज ने आजाद चौक थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

    जुमे की तकरीर पर आदेश बना विवाद का कारण
    CG News:  डॉ. सलीम राज ने दो सप्ताह पहले एक आदेश जारी किया था, जिसमें मस्जिदों में दी जाने वाली जुमे की तकरीर की विषय-वस्तु को पहले वक्फ बोर्ड से मंजूरी लेने को कहा गया था। इस आदेश के बाद करीब 142 मस्जिदों ने बोर्ड से अनुमति ली थी। हालांकि, हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी और राज्य के कई मुस्लिम नेताओं ने इसका विरोध किया, जबकि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कदम की सराहना की।

    Read Also-   रायपुर में 79 अपराधों के आरोपी ने मांगी माफी, कहा- दारू- गांजा बेचना पाप है, कानून हमारा बाप है…

    मुतवल्लियों की भूमिका पर उठाए सवाल
    डॉ. सलीम राज ने उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हालिया घटना का जिक्र करते हुए मुतवल्लियों (मस्जिद प्रबंधकों) पर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि संभल में मुतवल्लियों के गलत बयानों के कारण पथराव जैसी घटनाएं हुईं। उन्होंने मुतवल्लियों से अपील की है कि वे तकरीर से पहले इसकी जानकारी वक्फ बोर्ड को दें ताकि विवादों को रोका जा सके।

    ‘सनातन बोर्ड’ की मांग
    डॉ. सलीम राज ने कहा कि जैसे वक्फ बोर्ड है, वैसे ही सनातन बोर्ड भी होना चाहिए। उनका यह बयान राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का केंद्र बन गया है।

    Read Also-  अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 21 लाख रुपए ठगी, मामला दर्ज

    पुलिस ने शुरू की जांच
    CG News:
    पुलिस ने धमकी भरे कॉल्स और ईमेल्स की जांच शुरू कर दी है। कॉल्स और संदेशों के नंबर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और अन्य स्थानों से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news cg hindi news cg latest hindi news cg news chhattisgarh news chhattisgarhi news latest news news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 20 ट्रक-ट्रेलरों पर चालानी कार्रवाई

    शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी राहत, जमानत के खिलाफ याचिकाएं खारिज

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    राजीव भवन बवाल पर सियासत तेज, एफआईआर को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    नीट और नई शिक्षा नीति के विरोध में रायपुर में छात्र आंदोलन तेज, कई संगठनों ने दिया समर्थन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.