Bilaspur fraud case: छत्तीसगढ़ में इन दिनों ठगी के मामले सोशल मीडिया के माध्यम से तेजी से बढ़ रहे हैं। एक और ऐसा ही मामला बिलासपुर से सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति को फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद अश्लील वीडियो भेजने के लिए मजबूर किया गया और फिर उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 21 लाख रुपए की ठगी की गई।
Read Also- CGPSC 2024 में 246 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
Bilaspur fraud case: जानकारी के मुताबिक, शहर के एक निवासी ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि उसे एक फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। उस आईडी से दोस्ती करने के बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत चलती रही। इस बातचीत के दौरान आरोपी ने पीड़ित को अपने जाल में फंसाया और एक अश्लील वीडियो भेजने के लिए दबाव डाला।
Read Also- छात्रा से गैंगरेप मामले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरोपी डिप्टी रेंजर बनवारी सिंह निलंबित
Bilaspur fraud case: बाद में आरोपी ने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और पैसों की मांग शुरू कर दी। धमकियों से परेशान होकर, पीड़ित ने आरोपी के बताए बैंक खाते में कई किश्तों में कुल 21 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। लेकिन, जब आरोपी की पैसों की मांग लगातार बढ़ती गई, तो पीड़ित ने आखिरकार साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से मदद मांगी।
Read Also- KTU में फोटोग्राफ़ी पर तीन दिवसीय कार्यशाला व प्रदर्शनी 27 नंवबर से
साइबर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने यह आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सोशल मीडिया के जरिए हो रही ठगी की बढ़ती घटनाओं को उजागर करता है, जो लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता को स्पष्ट करता है।




