Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    29 सितंबर को लॉन्च होगा iQOO 16

    September 18, 2026

    साय सरकार के चौथे बजट की तैयारी, 20 नवंबर तक वित्त विभाग ने मांगे बजट के प्रस्ताव

    September 18, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने रायपुर में किया ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ, देशभर से आए उद्यमियों से किया आत्मीय संवाद

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 29 सितंबर को लॉन्च होगा iQOO 16
    • साय सरकार के चौथे बजट की तैयारी, 20 नवंबर तक वित्त विभाग ने मांगे बजट के प्रस्ताव
    • मुख्यमंत्री साय ने रायपुर में किया ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ, देशभर से आए उद्यमियों से किया आत्मीय संवाद
    • छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे मौसम खराब रहने की संभावना, 28 जिलों में अलर्ट
    • छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था, नए फंडिंग मॉडल पर भी होगा अध्ययन
    • धमतरी में देर रात खनिज विभाग की दबिश, बिना दस्तावेज रेत ले जा रहे 8 हाइवा जब्त
    • रात में एनीकट पार करते समय खारून नदी में गिरा युवक, SDRF ने निकाला शव
    • रायपुर में ‘युवा उत्सव 5.0’ का आगाज, 2000 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 18
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG News: स्कूल के बाहर एयरगन से की फायरिंग, गुपचुप खा रही छात्रा के पैर में लगी गोली

    CG News: स्कूल के बाहर एयरगन से की फायरिंग, गुपचुप खा रही छात्रा के पैर में लगी गोली

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 24, 2026 अपराध No Comments3 Mins Read

    बलौदा बाजार। जिले के करही चौकी क्षेत्र के ग्राम खैरा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खैरा हायर सेकेंडरी स्कूल के पास गुपचुप ठेले पर विवाद के बाद एयरगन से गोली चलने की घटना सामने आई।

    इस फायरिंग में एक छात्रा के पैर में गोली का छर्रा लग गया। घायल छात्रा को तत्काल जिला चिकित्सालय बलौदा बाजार ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    जानकारी के अनुसार, खैरा हायर सेकेंडरी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। दोपहर करीब 3:30 बजे कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्राएं स्कूल के पास गुपचुप ठेले पर गुपचुप खाने पहुंचीं। बताया जा रहा है कि गुपचुप विक्रेता के पास पहले से अधिक बुकिंग होने के कारण गुपचुप समाप्त हो गया था। इसी बात को लेकर वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति से विवाद हो गया।

    विवाद बढ़ने पर उक्त व्यक्ति ने अपने पास रखी एयरगन से फायर कर दिया। फायरिंग के दौरान निकली गोली का छर्रा पास में खड़ी एक छात्रा के पैर में जा लगा। गोली चलने की आवाज से स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद छात्र-छात्राएं व शिक्षक घबरा गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

    घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन और स्टाफ ने घायल छात्रा को जिला चिकित्सालय बलौदा बाजार पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने एक्स-रे के बाद छात्रा के पैर में फंसे छर्रे को सफलतापूर्वक निकाल दिया। डॉक्टरों के अनुसार छात्रा की हालत स्थिर है और खतरे से बाहर है।

    पीड़िता ने बताया कि वे सहेलियों के साथ गुपचुप खाने गई थीं। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और गुपचुप वाले से पैक करने को कहा। जब विक्रेता ने गुपचुप खत्म होने की बात कही, तो आरोपी गुस्से में वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह वापस आया और उनकी ओर फायर कर दिया, जिससे गोली सीधे उसकी सहेली अंजलि के पैर में जा लगी। इसके बाद आरोपी स्कूल की बाउंड्री कूदकर बाहर भाग गया। घटना की जानकारी तुरंत शिक्षकों को दी गई।

    मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों मुरलीधर ध्रुव (उम्र 25 वर्ष) और देवनाथ जायसवाल (उम्र 29 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक एयरगन भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    साय सरकार के चौथे बजट की तैयारी, 20 नवंबर तक वित्त विभाग ने मांगे बजट के प्रस्ताव

    मुख्यमंत्री साय ने रायपुर में किया ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ, देशभर से आए उद्यमियों से किया आत्मीय संवाद

    छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे मौसम खराब रहने की संभावना, 28 जिलों में अलर्ट

    छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था, नए फंडिंग मॉडल पर भी होगा अध्ययन

    धमतरी में देर रात खनिज विभाग की दबिश, बिना दस्तावेज रेत ले जा रहे 8 हाइवा जब्त

    रात में एनीकट पार करते समय खारून नदी में गिरा युवक, SDRF ने निकाला शव

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.