Mahadev Satta App Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आरोपी बनाते हुए FIR दर्ज की है। भूपेश बघेल को इस मामले में आरोपी नंबर 6 के रूप में नामित किया गया है।
Read Also- राजधानी में फिल्मी अंदाज में 28 लाख की चोरी: बुर्का पहनकर शोरूम में घुसा चोर, पुलिस जांच में जुटी
Mahadev Satta App Case: हाल ही में CBI ने छत्तीसगढ़ में करीब 60 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई भारतीय सेवा अधिकारियों के ठिकाने भी शामिल थे। अब, CBI ने भूपेश बघेल का नाम FIR में शामिल करते हुए उन्हें आरोपी बनाया है। इस बात की पुष्टि न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर की है।
Mahadev betting app case | Former Chhattisgarh CM and Congress leader Bhupesh Baghel named as one of the accused in FIR filed by CBI. His name was also there in the FIR filed earlier by Chhattisgarh EOW. Recently, CBI raided 60 places in connection with this matter.
— ANI (@ANI) April 1, 2025
Mahadev Satta App Case: गौरतलब है कि CBI ने महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत कुल 21 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। FIR में महादेव ऐप के प्रमोटर रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर, आशीम दास, सतीश चंद्राकर, चंद्रभूषण वर्मा और भीम सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।




