बलरामपुर। जिले में बढ़ती ठंड का असर अब स्कूलों की समय-सारिणी पर भी देखने को मिल रहा है। शीतलहर जैसी स्थिति और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी शासकीय और निजी विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।
दो पाली वाले स्कूलों के समय में परिवर्तन
जिन स्कूलों में दो पाली में कक्षाएं संचालित होती हैं, वहां नई टाइमिंग इस प्रकार तय की गई है—
- पहली पाली: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
- शनिवार (पहली पाली): दोपहर 12:45 बजे से शाम 4:15 बजे तक
- दूसरी पाली: दोपहर 12:45 बजे से शाम 4:15 बजे तक
- शनिवार (दूसरी पाली): सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
प्रशासन के अनुसार, ठंड के कारण सुबह के समय तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके चलते बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।
एक पाली में संचालित विद्यालयों की नई समय-सारिणी
एक पाली वाले स्कूलों के लिए भी समय में बदलाव किया गया है—
- सोमवार से शुक्रवार: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
- शनिवार: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
देखें आदेश





