Bhojraj Nag Video Viral: छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसद भोजराज नाग एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 28 दिसंबर को रावघाट इलाके के दौरे के दौरान का बताया जा रहा है।
Read Also- सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए महत्वपूर्ण फैसले
Bhojraj Nag Video Viral: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सांसद भोजराज नाग फोन पर किसी से बातचीत कर रहे हैं। बातचीत के दौरान वे गुस्से में आकर कहते हैं, “रे बे, से बात करता है… कौन है बे?” जब सामने वाले व्यक्ति ने पूछा, “आप कौन हैं?” तो सांसद नाग ने गाली-गलौज करते हुए जवाब दिया, “तेरा बाप बोल रहा हूं…” इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और भी तेज हो गई और सांसद नाग ने पास में खड़े पुलिस अधिकारी को FIR दर्ज करने का निर्देश दे दिया।
Read Also- CG Transfer Breaking: 13 एडिशनल एसपी के तबादले, देखें लिस्ट…
Bhojraj Nag Video Viral: बताया जा रहा है कि यह विवाद उस समय उत्पन्न हुआ, जब ग्रामीणों ने सांसद से शिकायत की कि रावघाट इलाके में सड़क निर्माण का काम पिछले एक साल से रुका हुआ है और ठेकेदार ने भुगतान भी नहीं किया है। सांसद ने ग्रामीणों की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही थी।
देखें वायरल वीडियो –
भाजपा सांसद भोजराज नाग का विवादित वीडियो हुआ वायरल, गाली-गलौज और धमकी से ठेकेदार को डराया pic.twitter.com/iOve8LGIVA
— khabarwaad (@khabarwaad) December 30, 2024




