रायपुर: liquor scam case: शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से पूछताछ के बाद आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने राजीव भवन (कांग्रेस भवन) का दौरा किया। यहां ईडी की चार सदस्यीय टीम ने प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह से बंद कमरे में पूछताछ की। ईडी के अधिकारियों ने सुकमा जिले के राजीव भवन के निर्माण को लेकर जानकारी मांगी और 27 तारीख तक जवाब मांगा है। मलकीत सिंह ने कहा कि उनके पास सभी दस्तावेज मौजूद हैं, जिन्हें वे जवाब के साथ पेश करेंगे।
Read Also- आप नेता की गुंडागर्दी: महिला डॉक्टर के साथ की अभद्रता, पुलिस ने किया गिरफ्तार
liquor scam case: घोटाला 2019 में उजागर हुआ था, जब ईडी ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासनकाल के दौरान लाइसेंसी शराब दुकानों पर डुप्लिकेट होलोग्राम लगाकर अवैध शराब बेची जा रही थी। इससे राज्य के राजस्व विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। ईडी ने इस मामले में यह भी बताया कि एक नोएडा स्थित कंपनी को नियमों में संशोधन करके टेंडर दिया गया था, जबकि कंपनी होलोग्राम बनाने के लिए योग्य नहीं थी।
Read Also- छत्तीसगढ़ सेक्स सीडी कांड मामले में सभी आरोपी रायपुर कोर्ट में पेश, भूपेश बघेल ने भी दी हाजिरी
liquor scam case: 28 दिसंबर को ईडी ने कवासी लखमा और उनके परिवार के सदस्यों के घरों पर छापे मारे, जिसमें कई महत्वपूर्ण सबूत बरामद हुए। 15 जनवरी को लखमा को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उनकी और उनके बेटे की पूछताछ की गई। लखमा ने कहा कि उन्हें घोटाले के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और वे अधिकारियों के कहने पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते थे। ईडी ने इस मामले में महत्वपूर्ण सबूत जुटाने का दावा किया है, जिसमें डिजिटल डिवाइस शामिल हैं, जिनमें आपत्तिजनक रिकॉर्ड होने की आशंका है। मामले की जांच जारी है और इस पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।




